Motorola का प्रीमियम फ़ोन फेस्टिव सेल में हुआ सस्ता, इस जगह जमकर हो रही बुकिंग, लूट लो!
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Motorola Signature पर मिल रही भारी छूट।
सेल के दौरान सिर्फ 59,999 रुपये की कीमत में लिस्टेड है ये स्मार्टफोन।
चुनिंदा बैंक ऑफर्स अप्लाई करने के बाद फ़ोन की कीमत को और भी ज़्यादा कम किया जा सकता है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में स्मार्टफोन्स के साथ अन्य गैजेट्स जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, लैपटॉप आदि बहुत ही कम दामों में मिल रहे हैं। ऐसे में इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर गजब ऑफर्स का सिलसिला जारी है। अगर बात करें इस सेल में मिलने वाले स्मार्टफोन्स की तो iPhone से लेकर कई नामी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिल रही है। साथ ही इस सेल में कुछ कंपनियों के प्रीमियम स्मार्टफोन्स भी बड़े डिस्काउंट के साथ शामिल हैं। ठीक इसी तरह मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल के अंदर Motorola के बजट फोन, मिडरेंज फोन और फ्लैगशिप लेवल के फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। बात करें अगर सबसे ज़्यादा डील वाले स्मार्टफोन्स की तो Motorola Signature भी ऐसा ही एक फोन है जिसे अबतक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
SurveyMotorola Signature की फ्लिपकार्ट डील
Flipkart की बिग बिलियन डेज़ सेल फ्लिपकार्ट के सभी मेंबर्स के लिए लाइव है। बात करें अगर इस सेल में मिलने वाले मोबाइल फ़ोन्स की तो इसमें Apple, Vivo, Samsung, Motorola जैसे ब्रांड्स के कई मॉडल धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर आप इन स्मार्टफोन्स की कीमत और भी कम कर सकते हैं। आइये Motorola Signature पर मिलने वाली इस धांसू डील के बारे में ज़रा विस्तार से जान लेते हैं।
Flipkart सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 59,999 रुपये में आया था। इसे MRP से 20% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Motorola Signature को अगर बैंक ऑफर से खरीदते हैं तो कहीं ज्यादा बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। फोन अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो Rs ₹5,613 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 54,087 रुपये रह जाती है। फोन पर यह अबतक की सबसे बड़ी छूट है।
Flipkart की इस सेल के दौरान Motorola Signature बहुत ही सस्ते में उपलब्ध है। इस फ़ोन का 12GB और 256GB वाले वैरिएंट की लॉन्च के दौरान कीमत 59,999 रुपये थी। लेकिन कंपनी ने फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया है। अपने एमआरपी से 20% डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। वहीं चुनिंदा बैंक ऑफर्स अप्लाई करने पर इस फ़ोन पर और भी ज़्यादा डिस्काउंट देखने को मिल सकता है। इस फ़ोन को अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड, या Flipkart SBI Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो आप इस फ़ोन पर 5,613 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत भी कर सकते हैं। इस बचत के बाद इस फ़ोन की प्रभावी कीमत 59,999 रुपये से घटकर सिर्फ और सिर्फ 54,087 रुपये रह जाती है।
Motorola Signature के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
बात करें अगर मोटोरोला के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें आपको 1264×2780 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाली 6.8 इंच की सुपर एचडी LTPO एक्स्ट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मिलती है जो 6,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फ़ोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन ऑक्टा कोर प्रोसेसर से लैस है। वहीं इस फ़ोन में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। वहीं कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस होने में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस फ़ोन में 5,200mAh की बैटरी मिलती है जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
