एक ही कीमत वाले Jio vs Airtel रिचार्ज प्लान.. बेनेफिट्स में कितने अलग, देखें दोनों के बीच का घमासान!
Jio और Airtel दोनों के 349 रुपये वाले रिचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी देते हैं।
Jio रोज 2GB यानी कुल 56GB डेटा देता है, जबकि Airtel में रोज 1.5GB डेटा ऑफर करता है।
Jio और Airtel के प्लांस में अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं।

मोबाइल रिचार्ज पर 349 रुपये खर्च कर रहे हैं, तो क्या सिर्फ इंटरनेट डेटा और कॉलिंग मात्र ही काफी हैं? शायद नहीं! Jio और Airtel ने इसी कीमत वाले अपने प्रीपेड प्लान में ऐसे बेनेफिट ऐड किए हैं, जिन्हें देखकर आपका मन इन प्लांस को देखकर ललचा जाने वाला है। असल में इन प्लांस में कई अलग अलग सब्सक्रिप्शन मिलते हैं, जो इन प्लांस को दमदार Prepaid Plan की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं। इन प्लांस के बेनेफिट आदि को देखा जाए तो कहीं फिल्मों और वेब सीरीज का मजा है, तो कहीं फोटो एडिटिंग और सोशल मीडिया पोस्ट बनाने वाले प्रीमियम टूल्स का फायदा। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की कीमत और वैलिडिटी एक जैसी है, लेकिन डेटा से लेकर डिजिटल सेवाओं तक इन दोनों ही प्रीपेड़ प्लांस में अंतर है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा प्लान ज्यादा बेस्ट हो सकता है। यहाँ Reliance Jio VS Airtel के Prepaid Recharge Plans के बीच के अंतर को देखा जा सकता है।
इंटरनेट डेटा: Jio दे रहा 14GB ज्यादा डेटा
सबसे पहले उस चीज की बात, जिसके लिए ज्यादातर लोग रिचार्ज कराते हैं। Jio के 349 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। जो 28 दिनों के हिसाब से यह कुल 56GB होता है। वहीं, Airtel इसी कीमत में रोज 1.5GB डेटा दे रहा है, इसका मतलब है कि आपको 28 दिनों के लिए 42GB डेटा मिलने वाला है। इस हिसाब से Jio के प्लान में 14GB डेटा का लाभ मिलने वाला है।
हालांकि, दोनों प्लान में एलीजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है। इसके लिए आपके पास 5G फोन होना चाहिए और आपके इलाके में 5G नेटवर्क भी होना चाहिए। रोजाना हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद दोनों प्लान में इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक घट जाने वाली है।
कॉलिंग और SMS: दोनों प्लांस एक जैसे
कॉलिंग को देखा जाए तो दोनों ही प्लांस में आपको एक जैसे फायदे मिलते हैं। Jio और Airtel में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलते हैं। दोनों की वैलिडिटी भी 28 दिन है।
Jio में JioHotstar और Canva Pro Lite का लाजवाब फायदा
Jio के 349 रुपये वाले प्लान की सबसे दिलचस्प खूबी इसके डिजिटल बेनिफिट्स हैं। इसमें JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा JioTV और JioAICloud की सुविधा भी शामिल है। JioAICloud में 50GB तक फ्री क्लाउड स्टोरेज दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Airtel में Adobe Express Premium, लेकिन OTT का क्या?
Airtel के 349 रुपये वाले प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप अलग से इसे लेते हैं तो यह आपको 4,000 रुपये के आसपास है। Adobe Express से फोटो एडिटिंग, सोशल मीडिया डिजाइन, पोस्टर और दूसरे क्रिएटिव काम किए जा सकते हैं। इसमें AI आधारित डिजाइन टूल्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा Airtel Safe की सुविधा दी जा रही है, जिसमें स्पैम कॉल अलर्ट, संदिग्ध लिंक से सुरक्षा और धोखाधड़ी रोकने से जुड़े नेटवर्क फीचर्स शामिल हैं। इतना ही नहीं, ग्राहकों को फ्री HelloTunes का फायदा भी मिलता है। इसमें हर 30 दिन में एक ट्यून सेट की जा सकती है।
349 रुपये में किस कंपनी का प्लान ज्यादा दमदार?
अगर आप मोबाइल इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और JioHotstar पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो Jio का 349 रुपये वाला रिचार्ज ज्यादा बेहतर हो सकता है। इसमें 14GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा और क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। वहीं, फोटो एडिटिंग, पोस्टर या सोशल मीडिया के लिए डिजाइन तैयार करने वालों के लिए Airtel का Adobe Express Premium आकर्षक हो सकता है। Airtel Safe जैसे सुरक्षा फीचर्स भी इसका अतिरिक्त फायदा हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों के सालभर वाले प्रीमियम बेनिफिट्स का मतलब यह नहीं कि 349 रुपये का एक रिचार्ज पूरे साल चलेगा। रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिन ही है और सब्सक्रिप्शन जारी रखने की अलग शर्तें हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile
