Drishyam की बाप Maharaja का अब विदेशी पर्दे पर गूंजेगा खौफ, बनने जा रहा हॉलिवुड रीमेक..कहाँ देखें ये तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर
Drishyam और Maharaja जैसी फिल्मों को OTT पर सस्पेंस की बाप माना जाता है।
नई जानकारी के अनुसार Maharaja का हॉलिवुड रीमेक बनने जा रहा है।
क्या आपने अभी तक Vijay Sethupathi की Maharaja नहीं देखी?
भारतीय सिनेमा और विशेष रूप से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज एक नया और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। साल 2024 में अपनी दमदार कहानी, रौंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमेक्स और विजय सेतुपति के बेजोड़ अभिनय से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाली तमिल सस्पेंस थ्रिलर महाराजा (Maharaja) अब सीधे हॉलीवुड की दहलीज पर पहुंच चुकी है। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि एक बड़े हॉलीवुड स्टूडियो द्वारा इसका आधिकारिक हॉलीवुड रीमेक बनाया जा रहा है। इसके साथ ही महाराजा किसी बड़े अमेरिकी स्टूडियो द्वारा रीमेक की जाने वाली इतिहास की पहली तमिल फिल्म बन गई है।
Surveyमेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा करते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल सिनेमा की बढ़ती ग्लोबल पहुंच का सबसे बड़ा सबूत बनकर उभरी है।
क्या ऑस्कर विनर मैथ्यू मैककोनाघी बनेंगे ‘महाराजा’?
हॉलीवुड रीमेक की खबर के साथ ही जिस बात ने पूरी दुनिया के सिनेमा प्रेमियों का ध्यान खींचा है, वह है इसकी लीड कास्टिंग। जानकारी मिल रही है कि विजय सेतुपति वाले इंटेंस किरदार को निभाने के लिए ऑस्कर विजेता हॉलीवुड स्टार मैथ्यू मैककोनाघी (Matthew McConaughey) से बातचीत चल रही है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि प्रोजेक्ट के लिए हॉलीवुड के एक बड़े A-लिस्ट स्टार से चर्चा जारी है और फिल्म की शूटिंग अगले साल (2027) शुरू होने की पूरी उम्मीद है। जब उनसे विशेष रूप से मैथ्यू मैककोनाघी के नाम पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह संभव है कि मैककोनाघी उन चुनिंदा दिग्गजों में शामिल हों जिनसे एजेंसी बातचीत कर रही है, हालांकि नाम पर आधिकारिक मुहर संबंधित टैलेंट एजेंसी द्वारा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लगाई जाएगी।
चीन में बंपर सफलता ने खोले हॉलीवुड के दरवाजे
महाराजा का हॉलीवुड तक का यह सफर अचानक नहीं हुआ है। जून 2024 में रिलीज होने के बाद फिल्म ने भारत में नेट 72.43 करोड़ और दुनियाभर में लगभग 199.20 करोड़ का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन किया था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद जब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, खासकर चीन के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, तो वहां दर्शकों ने इसे सिर-आंखों पर बिठा लिया। चीन में मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ही एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय टैलेंट एजेंसी ने निर्माताओं से संपर्क साधा और हॉलीवुड रीमेक के राइट्स को लेकर बातचीत शुरू हुई।
एक डस्टबिन की चोरी और हिला देने वाला सच
फिल्म की कहानी एक बेहद सीधे-सादे नाई (विजय सेतुपति) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के साथ रहता है। वह पुलिस स्टेशन पहुंचकर रिपोर्ट लिखाता है कि उसके घर से लक्ष्मी नाम का लोहे का डस्टबिन चोरी हो गया है। शुरुआत में पुलिस और दर्शक दोनों इसे एक मामूली और अजीबोगरीब मामला समझकर हंसते हैं, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है और अनुराग कश्यप के खूंखार किरदार की एंट्री होती है, कहानी एक ऐसे दिल दहला देने वाले मोड़ पर पहुंचती है जिसने हर दर्शक को सुन्न कर देती है।
हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी रीमेक की तैयारी
दिलचस्प बात यह है कि महाराजा की कहानी अब सिर्फ हॉलीवुड तक सीमित नहीं रहेगी। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ही इस फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स अपने नाम कर चुके हैं। यानी आने वाले वक्त में दर्शकों को एक तरफ जहां इसका भव्य हॉलीवुड वर्जन देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ आमिर खान के प्रोडक्शन में इसका बॉलीवुड अवतार भी बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। एक स्थानीय कहानी का इस कदर ग्लोबल स्तर पर स्वीकार किया जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवशाली पल है।
यह भी पढ़ें: 105 मिनट की धाकड़ क्राइम थ्रिलर है OTT की बाप..आखिरी 15 मिनट उड़ा देंगे होश! IMDb पर 8.2 है रेटिंग
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
