सिनेमाघरों में गदर काटने के बाद Mirzapur The Movie वाली ‘बीना त्रिपाठी’ OTT पर भी उड़ाएगी गर्दा! जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर..

HIGHLIGHTS

Mirzapur The Movie कौन से OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए आएगी?

मिर्जापुर फिल्म कब OTT पर रिलीज होने वाली है।

बीना त्रिपाठी ने फिल्म में कुछ धांसू सीन किए हैं, जो जल्द मोबाइल और टीवी पर देखे जा सकेंगे।

सिनेमाघरों में गदर काटने के बाद Mirzapur The Movie वाली ‘बीना त्रिपाठी’ OTT पर भी उड़ाएगी गर्दा! जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर..

भारतीय ओटीटी इतिहास की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने जब बड़े पर्दे पर कदम रखा, तो उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। थिएटर्स में रिलीज होते ही मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ने टिकट खिड़की जो बवाल काटा है, वह अब जल्द ही आपको OTT पर भी देखने को मिलने वाला है। खासकर मिर्जापुर में जो बीना त्रिपाठी ने किया है, वह तो OTT पर वाकई गर्दा उड़ाने वाला ही है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तूफानी प्रदर्शन किया है और जाहिर है कि OTT की ऑडियंस इस फिल्म को लेकर बहुत से नए नए आइडिया भी बना चुकी हैं। जल्द ही आप घर बैठे कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के इस खूनी खेल का मज़ा लेने के साथ साथ बीना त्रिपाठी के गजब के सीन भी देखने वाले हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इंटरनेट पर अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बड़े पर्दे के बाद यह फिल्म ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर और कब स्ट्रीम की जाएगी। इस संबंध में स्थिति लगभग साफ हो चुकी है।

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’?

साल 2018 में ‘मिर्जापुर’ फ्रैंचाइजी का सफर एक वेब सीरीज के रूप में अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ही शुरू हुआ था, जिसने भारतीय ओटीटी स्पेस के मायने हमेशा के लिए बदल दिए थे। सिनेमाघरों में चल रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ के प्री-क्रेडिट सीन में ही इसके आधिकारिक डिजिटल पार्टनर का खुलासा कर दिया गया है। फिल्म के डिजिटल राइट्स आधिकारिक तौर पर प्राइम वीडियो के पास ही हैं, यानी थिएटर्स से उतरने के बाद यह फिल्म सीधे Amazon Prime Video पर ही ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

OTT रिलीज डेट: कब तक करना होगा इंतजार?

हालांकि अमेज़न प्राइम वीडियो और मेकर्स की ओर से अभी तक किसी किसी डेट का खुलासा नहीं किया है और न ही किसी आधिकारिक डेट पर मुहर लगाई है, लेकिन इंडस्ट्री के सामान्य ट्रेंड्स और मीडिया रिपोर्ट्स से रिलीज विंडो का बड़ा संकेत मिल गया है।

आमतौर पर बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली बड़ी कमर्शियल फिल्मों को थिएट्रिकल रिलीज और डिजिटल प्रीमियर के बीच कम से कम 45 से 60 दिनों की विंडो दी जाती है, ताकि सिनेमाघरों में फिल्म की कमाई पर कोई असर न पड़े। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच फेस्टिव सीजन के दौरान प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है।

बीना त्रिपाठी के शानदार सीन के लिए हो जाएं तैयार

अगर आप भी सिनेमाघरों में भीड़ से बचकर घर की सोफे पर बैठकर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक का थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। मेकर्स जल्द ही इसके आधिकारिक डिजिटल प्रीमियर की तारीख का ऐलान एक धाकड़ प्रोमो के साथ कर सकते हैं। जैसे ही यह साफ होता है तो आपको अपने मोबाइल और घर के टीवी स्क्रीन पर मिर्जापुर फिल्म की कहानी के साथ साथ बीना त्रिपाठी का वो फाड़ू सीन भी देखने को मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: 9,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro आज पहली सेल! सीधे 3,000 रुपये की छूट और 1 साल की फ्री स्क्रीन वारंटी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile