Oppo K14 vs Vivo T5 Lite: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Oppo K14 5G और Vivo T5 Lite 5G दोनों ही बजट सेगमेंट में आने वाले 5G स्मार्टफोन हैं। दोनों डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी मिलती है, लेकिन डिस्प्ले, कैमरा, सॉफ्टवेयर और चार्जिंग के मामले में इनमें अंतर है। दोनों की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये के आसपास है। अगर आप इस प्राइस रेंज में अपने लिए नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो इन दोनों में से किसी एक पर विचार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Oppo K14 और Vivo T5 Lite के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना कर रहे हैं।
SurveyOppo K14 vs Vivo T5 Lite
डिजाइन और डिस्प्ले
Oppo K14 5G में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 260ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करता है। इस फोन को IP65 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 209 ग्राम है और डायमेंशन 167.4×77.1×8.39mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Oppo K14 5G डुअल-सिम स्मार्टफोन है और Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट 15 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है और अक्सर इस्तेमाल होने वाले ऐप्स के कोल्ड स्टार्ट टाइम को 20 प्रतिशत तक कम करता है।
Vivo T5 Lite 5G भी डुअल-सिम फोन है, लेकिन यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह 2.0GHz एफिशिएंसी कोर और दो 2.4GHz पर चलने वाले परफॉर्मेंस कोर हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Oppo K14 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का AI प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में Dual-View Video, AI Recompose, AI Perfect Shot, AI Eraser 2.0 और AI Clarity Enhancer शामिल हैं।
Vivo T5 Lite 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और Sony IMX852 सेंसर मिलता है। इसके साथ f/3.0 अपर्चर वाला 0.08MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग
Oppo K14 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 18.9 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 17.4 घंटे तक Google Maps नेविगेशन या 13 घंटे तक WhatsApp वीडियो कॉलिंग दे सकता है।
Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में GPS भी दिया गया है।
भारत में कीमत
Oppo K14 5G की भारत में शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये, 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB+256GB टॉप मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है।
Vivo T5 Lite 5G की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये है। इसका 4GB+128GB वेरिएंट 20,499 रुपये में आता है। 6GB+128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: आम जनता के अलावा बॉलीवुड के इन सितारों पर भी चढ़ा iPhone 18 Pro का खुमार! हर कोई कर रहा फ्लॉन्ट
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
