iPhone 18 Pro series की भारत में सेल शुरू! जानिए कीमत, ऑफर्स और कहां मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 18 Pro series की भारत में सेल शुरू! जानिए कीमत, ऑफर्स और कहां मिलेगा सबसे सस्ता

iPhone 18 Pro series, जिसे Apple Surprise and Shine इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, इसकी आज से भारतीय बाजार में सेल शुरू हो चुकी है। इन लेटेस्ट iPhone मॉडल्स के प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से ही शुरू कर दिए गए थे, और जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग की थी उनके लिए आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर ये फोन्स उपलब्ध हो गए हैं। Apple अपनी पहली सेल में iPhone 18 Pro series पर ढेरों शानदार ऑफर्स और कैश बैक ऑफर कर रहा है। आइए लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स की सेल, भारत में कीमत, कहां से खरीदें, ऑफर्स और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iPhone 18 Pro की भारत में कीमत

स्टोरेजभारत में कीमत
256GBRs. 1,64,900
512GBRs. 1,89,900
1TBRs. 2,39,900
2TBRs. 3,14,900

iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत

स्टोरेजभारत में कीमत
256GBRs. 1,79,900
512GBRs. 2,04,900
1TBRs. 2,54,900
2TBRs. 3,29,900

दोनों आईफोन्स Black, Silver, Glacier, और Burgundy कलर ऑप्शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

iPhone 18 Pro Series के बैंक ऑफर्स और कैशबैक

Apple लेटेस्ट iPhone 18 Pro series के ग्राहकों को कुछ आकर्षक बैंक ऑफर्स दे रहा है। इन ऑफर्स के तहत ग्राहकों को कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 7000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक American Express, Axis Bank, ICICI Bank, और SBI Card क्रेडिट कार्ड्स पर डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक नो कॉस्ट ईएमआई का फायदा भी उठा सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर एलिजिबल क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है। दिलचस्पी की बात यह है कि Apple अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत 81,500 रुपये तक की वैल्यू ऑफर कर रहा है।

iPhone 18 Pro Series कहां से खरीदें?

लेटेस्ट iPhone 18 Pro Series ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Amazon, Flipkart, Apple India Store और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप नए आईफोन्स को Swiggy, Blinkit, और Zepto जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीद सकते हैं।

ऑफलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक iPhone 18 Pro series को Apple के अधिकृत डीलर्स, Apple Stores और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स जैसे Croma, Vijay Sales और अन्य से खरीद सकते हैं।

कहां मिलेगा सबसे सस्ता?

Flipkart पर दोनों मॉडल्स की खरीदारी पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 8,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, ग्राहक पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके 65,150 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट पा सकते हैं, जिसमें 5,000 रुपये का बोनस भी शामिल है। यह फायदा एक्सचेंज किए जा रहे डिवाइस और खरीदे जाने वाले वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगा। iPhone 18 Pro के लिए EMI 26,317 रुपये प्रति महीने और iPhone 18 Pro Max के लिए 28,817 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है।

वहीं, Croma पर Axis Bank, ICICI Bank और SBI के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 7,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक दिया जा रहा है। फुल-स्वाइप ट्रांजैक्शन पर 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, Croma स्टोर से खरीदारी करने पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा बोनस उन पुराने डिवाइसेज़ पर मिलेगा, जिनकी एक्सचेंज वैल्यू 30,000 रुपये या उससे ज्यादा है। वहीं, 3000 रुपये से 9999 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू वाले डिवाइस पर बोनस 3000 रुपये से शुरू होता है।

Vijay Sales पर ग्राहकों को iPhone 18 Pro Max की खरीदारी पर चुनिंदा ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से 7,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro पर योग्य कार्ड से 7,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक Cashify के जरिए एक्सचेंज किए जाने वाले डिवाइस को चुनने के बाद एक्सचेंज बोनस का लाभ भी ले सकते हैं। iPhone 18 Pro की EMI 26,315 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है, जबकि Pro Max के लिए यह 32,982 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें: याद है Maharaja का सस्पेंस भरा क्लाइमैक्स? उससे भी गजब हैं ये 5 थ्रिलर फ़िल्में, हर सीन में नया ट्विस्ट!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile