आम जनता के अलावा बॉलीवुड के इन सितारों पर भी चढ़ा iPhone 18 Pro का खुमार! हर कोई कर रहा फ्लॉन्ट

आम जनता के अलावा बॉलीवुड के इन सितारों पर भी चढ़ा iPhone 18 Pro का खुमार! हर कोई कर रहा फ्लॉन्ट

बॉलीवुड सितारों का लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा से लोगों का ध्यान खींचता रहा है। महंगे डिजाइनर ब्रांड्स, लग्जरी कारों और आलीशान घरों के बाद अब सेलेब्स का लेटेस्ट टेक अपग्रेड भी चर्चा में है। Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में आधिकारिक बिक्री शुरू होने से पहले ही कई बॉलीवुड हस्तियों के हाथों में ये नए मॉडल नजर आ चुके थे। तृप्ति डिमरी और AP ढिल्लों इससे पहले Cupertino के Apple Park स्थित Steve Jobs Theatre में हुए लॉन्च इवेंट की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। अब दूसरे B-Town सितारों की नए iPhone के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

बॉलीवुड पर चढ़ा iPhone 18 Pro series का खुमार

Riteish Deshmukh ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपने नए iPhone 18 Pro Max की तस्वीर शेयर की। वह Glacier Blue कलर वाले इस फोन के साथ पोज देते नजर आए। चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान के साथ उन्होंने फोन फ्लॉन्ट किया। ‘Dhamaal 4’ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “मेरा वाला ब्लू”, जिसके बाद पोस्ट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन आने लगे।

रितेश की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “बड़े लोग”। वहीं, दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, “जला रहे हो क्या ब्रो?” एक्ट्रेस Zareen Khan ने भी अपनी इच्छा जाहिर करते हुए लिखा, “मेरेको भी चाहिए”। उनके कमेंट ने लोगों के उस रिएक्शन को जाहिर कर दिया जो नए iPhone को देखकर कई यूजर्स की हो सकती है।

रितेश जहां Glacier Blue वेरिएंट के साथ नजर आए, वहीं उनकी पत्नी Genelia Deshmukh को Burgundy कलर पसंद आता दिख रहा है। सिर्फ जेनेलिया ही नहीं, कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी iPhone 18 Pro Max के इस नए Burgundy शेड को पसंद कर रहे हैं। यह कलर सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आ गया है।

Neha Dhupia, Karishma Tanna समेत कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने Burgundy कलर वाले iPhone 18 Pro Max के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

Apple के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे AP Dhillon और Triptii Dimri

इसी महीने की शुरुआत में AP Dhillon और Triptii Dimri Apple के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे। यह इवेंट Apple Park में आयोजित किया गया था, जहां दोनों की मुलाकात कंपनी के CEO John Ternus से भी हुई। सामने आई तस्वीरों में AP Dhillon और Triptii को उनके साथ बातचीत करते और नए लॉन्च हुए iPhone मॉडल्स के साथ पोज देते देखा गया।

भारत में शुरू हुई iPhone 18 की बिक्री

Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री अब शुरू हो चुकी है। लॉन्च के मौके पर दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों के रिटेल स्टोर्स पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। सामने आए वीडियो में लोग बिक्री शुरू होने से पहले ही स्टोर्स के बाहर कतार में खड़े नजर आए।

भारत में दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री आधिकारिक तौर पर सुबह 8 बजे शुरू हुई। iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro series की भारत में सेल शुरू! जानिए कीमत, ऑफर्स और कहां मिलेगा सबसे सस्ता

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile