Poco X8 Power vs Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8 Power vs Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco X8 Power, Vivo T5 5G और Realme P4s 5G तीनों ही दमदार फीचर्स के साथ आने वाले 5G स्मार्टफोन हैं। तीनों इसी साल आए लेटेस्ट मॉडल्स हैं और इनकी कीमतें भी लगभग एक जैसी हैं, हालांकि स्पेक्स और फीचर्स कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं। Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग मिलती है, Vivo T5 5G में 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा दिया गया है, जबकि Realme P4s 5G में 6,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 80W चार्जिंग मिलती है। अगर आप 35 हज़ार रुपये के आसपास के बजट में नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं, तो आइए तीनों डिवाइसेज़ की तुलना करते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco X8 Power vs Vivo T5 5G vs Realme P4s 5G

डिजाइन और डिस्प्ले

Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3,200Hz तक इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन 100% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करती है और इसमें TUV Triple Eye Protection, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 229 ग्राम और मोटाई 8.65mm है।

Vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटेड है। इसका वजन करीब 199 ग्राम है और मोटाई 7.99mm है।

Realme P4s 5G में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,272×2,772 पिक्सल है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 450ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग, HDR10+ और 6,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। इसका वजन करीब 208 ग्राम और मोटाई 8.6mm है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco X8 Power में 4nm ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo T5 5G में 4nm MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz और चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जिनकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। फोन में MediaTek NPU 850, LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। यह Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी तीन OS अपग्रेड व पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसके साथ Hyper Vision+ AI चिप दिया गया है, जिसे खासतौर पर गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM, 14GB तक RAM एक्सपेंशन और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,000 वर्ग मिमी का AirFlow वेपर चैंबर और 13,624 वर्ग मिमी ग्रेफाइट एरिया दिया गया है। यह Android 16-बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है और तीन OS अपग्रेड व चार साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco X8 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का f/1.8 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5 5G में 50MP का f/1.79 Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 32MP का f/2.0 कैमरा दिया गया है। फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Realme P4s 5G में 50MP का f/1.8 मुख्य कैमरा दिया गया है, जो 2-axis OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 112 डिग्री है। फ्रंट में 16MP का f/2.4 कैमरा दिया गया है। फोन 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी और चार्जिंग के मामले में Poco X8 Power सबसे आगे है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Vivo T5 5G में 7,050mAh की बैटरी मिलती है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Realme P4s 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं।

भारत में कीमत

Poco X8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 38,999 में आता है।

Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB+256GB की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है।

Realme P4s 5G की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile