Poco X8 Power vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Fusion: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Poco X8 Power, Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Fusion तीनों ही दमदार फीचर्स के साथ आने वाले 5G स्मार्टफोन हैं। तीनों इसी साल आए लेटेस्ट मॉडल्स हैं और इनकी कीमत के साथ-साथ स्पेक्स और फीचर्स में भी कुछ अहम अंतर देखने को मिलते हैं। Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग मिलती है, Vivo S2 में 120Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा दिया गया है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion में 5,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 68W TurboPower चार्जिंग मिलती है। अगर आप 30 से 40 हज़ार रुपये के आसपास के बजट में नया स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं, तो आइए तीनों डिवाइसेज़ की तुलना करते हैं।
SurveyPoco X8 Power vs Vivo S2 vs Motorola Edge 70 Fusion
डिजाइन और डिस्प्ले
Poco X8 Power में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन HDR10+, Dolby Vision, 3,200Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसमें TUV Triple Eye Protection, Wet Touch 2.0 और Corning Gorilla Victus 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन करीब 229 ग्राम है।
Vivo S2 में भी 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 1,260×2,800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। स्क्रीन P3 वाइड कलर गैमट, 449ppi पिक्सल डेंसिटी और VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। इसका वजन वेरिएंट के हिसाब से 197 ग्राम या 199 ग्राम है।
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का Super HD 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1,272×2,772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन 10-bit कलर डेप्थ, 100 प्रतिशत DCI-P3 और HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन रखता है और इसका वजन 193 ग्राम है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Poco X8 Power में 4nm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी चार OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन 8GB तक Extended RAM को भी सपोर्ट करता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसे तीन OS अपग्रेड और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
कैमरा में किसका दबदबा?
Poco X8 Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP f/1.8 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo S2 में 50MP f/1.8 प्राइमरी OIS कैमरा और 2MP f/2.4 सेकेंडरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 32MP f/2.0 सेल्फी कैमरा मिलता है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion में 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है। इसके साथ 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो मैक्रो फोटोग्राफी भी सपोर्ट करता है। फोन में 3-in-1 लाइट सेंसर और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 4K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग
Poco X8 Power में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Vivo S2 में 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है।
Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
भारत में कीमत
- Poco X8 Power की भारत में शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
- Vivo S2 की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत है।
- Motorola Edge 70 Fusion की भारत में कीमत 30,999 रुपये से शुरू होती है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है।
यह भी पढ़ें: Jio यूज़र्स की चांदी! फेस्टिव सीज़न से पहले ही कंपनी ने दिया बड़ा तोहफा, सालभर फ्री मिलेगा Canva Pro
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
