30 मार्च को भारत में एंट्री लेगा इस साल की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला Redmi फोन, देखें पूरा डिज़ाइन और स्पेक्स

30 मार्च को भारत में एंट्री लेगा इस साल की सबसे बड़ी डिस्प्ले वाला Redmi फोन, देखें पूरा डिज़ाइन और स्पेक्स
HIGHLIGHTS

Redmi 12C भारत में अगले हफ्ते 30 मार्च को लॉन्च हो रहा है

Redmi 12C मीडियाटेक डाइमेंसिटी जी85 एसओसी और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा

Redmi 12C, Redmi Note 12 4G के साथ एक ही इवेंट में लॉन्च होगा

भारत में Redmi Note 12 4G के 30 मार्च के लॉन्च की पुष्टि के बाद, शाओमी ने घोषणा की है कि Redmi 12C को भी समान इवेंट में पेश किया जाएगा। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह एक सी-सीरीज की पेशकश होगा और किफायती कीमत में आएगा। शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट देखी गई है जो फोन के पूरे डिज़ाइन और कुछ मुख्य हार्डवेयर डिटेल्स का खुलासा करती है। Redmi 12C, Redmi 11C के उत्तराधिकारी के रूप में आएगा और इसमें हुड के अंदर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। याद दिला दें, यह हैंडसेट इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च हुआ था। 

इसे भी देखें: स्कैमर ने पूरे भारत में गूगल पर होटल लिस्टिंग को निशाना बनाया

Redmi 12C की भारतीय लॉन्च डेट 

Redmi 12C भारत में 30 मार्च को Redmi Note 12 4G के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 'एमआई फैन फेस्टिवल डेज़' के एक हिस्से के रूप में आएगा। 

Redmi 12C डिज़ाइन 

Redmi 12C में सामने की तरफ सेल्फ़ी शूटर के लिए एक वॉटरड्रॉप नॉच और स्क्रीन के नीचे थोड़ा मोटा बेजल मिलेगा। वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दाहिने किनारे पर होंगे। बैक पैनल की बात करें तो, यहाँ आपको एक बड़ा कैमरा आइलैंड मिलेगा जहां एक एलईडी फ्लैश के साथ दो सेन्सर होंगे और एक तीसरा कटआउट उकेरे हुए 'AI' टेक्स्ट के साथ होगा। साथ ही उसी मॉड्यूल में एक फिजिकल फिंगरप्रिंट सेन्सर भी होगा। हाथों पर फोन की बेहतर पकड़ के लिए इसके बैक पैनल पर एक पैटर्न फिनिश होगा। Redmi 12C नीले, काले, बैंगनी और हरे रंगों में आएगा। 

इसे भी देखें: Oppo A17 पर Amazon का भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर लगाकर हो जाएगा और भी सस्ता

Redmi 12C स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 12C launch date

जहां तक स्पेसिफिकेशन्स की बात है, Redmi 12C में एक 6.71-इंच की बड़ी डिस्प्ले होने की पुष्टि कर दी गई है, जो HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और एक स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है। कंपनी का कहना है कि यह 2023 में लॉन्च हुए और लगभग Rs 10,000 के प्राइस सेगमेंट में आने फोन्स में से सबसे बड़ी डिस्प्ले है। 

Redmi 12C में दिए गए मीडियाटेक डाइमेंसिटी जी85 प्रोसेसर के कारण इस सेगमेंट का सबसे फास्ट स्मार्टफोन होने का दावा किया गया है। चिपसेट को 6जीबी तक रैम के साथ पेयर किया जा सकता है और इसमें 5जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पर एक 50MP ड्यूअल कैमरा सेटअप होगा। आखिर में, फोन में एक 5000mAh की बैटरी ऑनबोर्ड होगी।

इसे भी देखें: Amazon Convertible Fest: भारी छूट के साथ मिल रहे हैं Samsung, LG, Whirlpool जैसे ब्रांडेड AC, देखें लिस्ट

हालांकि, फ्रन्ट कैमरा की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सेल्फ़ी क्लिक करने के लिए फोन में एक 5MP यूनिट हो सकता है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo