Aspirants Season 3 की रिलीज़ डेट कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें ऑनलाइन, कास्ट, प्लॉट और अन्य डिटेल्स

Aspirants Season 3 की रिलीज़ डेट कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें ऑनलाइन, कास्ट, प्लॉट और अन्य डिटेल्स

लम्बे इंतज़ार और अटकलों के बाद आखिरकार Aspirants Season 3 की ओटीटी रिलीज़ डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है. Aspirants Season 3 का प्रीमियर 13 मार्च 2026 से भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon Prime Video पर किया जाएगा. यूट्यूब पर बड़ी सफलता हासिल करने के बाद यह सीरीज प्लेटफॉर्म के साथ TVF की सफल साझेदारी का हिस्सा बनी थी. आज यह शो भारतीय वेब ड्रामा की सबसे ज्यादा सराही गई सीरीज में गिना जाता है और IMDb पर इसे 10 में से 9.1 की शानदार रेटिंग मिली हुई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!
View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

क्या होगी सीज़न 3 की कहानी

इस सीरीज का निर्माण TVF ने किया है, जबकि इस सीज़न का निर्देशन दीपेश सुमित्रा जगदीश ने संभाला है. कहानी एक बार फिर नवीन कस्तूरिया द्वारा निभाए गए अभिलाष के किरदार पर केंद्रित है, जो अब एक DM के पद पर कार्यरत हैं.

कहानी दो अलग-अलग टाइमलाइन्स में आगे बढ़ती है. वर्त्तमान समय में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर संदीप ओहलान द्वारा शुरू की गई एक जांच अभिलाष के करियर पर संकट खड़ा करती है और उनके निजी संबंधों – दीपा , गुरी, धैर्य, एसके और संदीप – पर भी असर डालती है. वहीं अतीत की झलक में युवा अभिलाष एक आखिरी प्रयास के लिए मुखर्जी नगर लौटता है, जहां वह IRS क्वालिफाई करने के बाद IAS परीक्षा की तैयारी करता है.

स्टार कास्ट

सीज़न 3 में एक बार फिर शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगाम सेलिन अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस बार जतिन गोस्वामी एक नए प्रतिद्वंद्वी के रूप में कहानी में शामिल होंगे, जिससे घटनाक्रम और रोचक होने की उम्मीद है.

कैसा होगा नया सीज़न

मेकर्स के अनुसार, इस सीज़न में किरदारों को पहले से ज्यादा मुश्किल व्यक्तिगत और पेशेवर फैसलों का सामना करना पड़ेगा। महत्वाकांक्षा, दोस्ती और जिम्मेदारी जैसे विषयों को और गहराई से दिखाया जाएगा। रियलिस्टिक प्रेज़ेंटेशन, दमदार एक्टिंग और मजबूत फैन बेस के चलते Aspirants Season 3 को लेकर उत्साह अपने चरम पर है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today (4 मार्च 2026): होली के दिन एकदम से गिरा सोने-चांदी का दाम, प्लैटिनम भी हज़ारों रुपये टूटा, देखें ताज़ा भाव

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo