Gold Silver Price Today (4 मार्च 2026): होली के दिन एकदम से गिरा सोने-चांदी का दाम, प्लैटिनम भी हज़ारों रुपये टूटा, देखें ताज़ा भाव

Gold Silver Price Today (4 मार्च 2026): होली के दिन एकदम से गिरा सोने-चांदी का दाम, प्लैटिनम भी हज़ारों रुपये टूटा, देखें ताज़ा भाव

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच जारी भू-राजनितिक तनाव और होली के त्योहारी माहौल के बीच सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है. सोने के दामों में कभी तेज़ उछाल तो कभी गिरावट दर्ज हो रही है. बुधवार को बाजार खुलते ही MCX पर सोने के वायदा भाव में मजबूती दिखाई दी. कीमत 1.42 प्रतिशत यानी 2,294 रुपये बढ़कर 1,63,402 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इससे पहले पिछले सत्र में यह 1,61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सोने की आज की कीमत

वैश्विक बाजार की बात करें तो हाज़िर 5738 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जबकि COMEX पर गोल्ड रेट 5,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. दूसरी और IBJA के मुताबिक बुधवार सुबह तक सोने का भाव 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी की आज की कीमत

चांदी के बाजार में भी उतार-चढ़ाव जारी है. MCX पर चांदी के वायदा भाव में आज 3.79 प्रतिशत की तेज़ी देखी गई. कीमत 9,799 रुपये बढ़कर 2,68,274 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,58,475 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाज़िर चांदी 90.56 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है और COMEX पर यह 91.61 रही, जबकि IBJA के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी 2,89,848 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. गुडरिटर्न्स पर चांदी का भाव 10,000 रुपये घटकर 2,85,000 रुपये हो गई है.

प्लैटिनम की आज की कीमत

सोना-चांदी के साथ अब प्लैटिनम जूलरी की मांग भी तेज़ी से बढ़ रही है, खासकर महिलाओं के बीच. हालांकि पश्चिम एशिया के तनाव का असर प्लैटिनम की कीमतों पर भी देखा जा रहा है. घरेलू सर्राफा बाजार में आज प्लैटिनम के दामों में गिरावट दर्ज की गई. गुडरिटर्न्स के मुताबिक प्लैटिनम 456 रुपये घटकर 6,310 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. इसी तरह 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 4,560 रुपये कम होकर 63,100 रुपये रह गई. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 6,766 रुपये प्रति ग्राम और 10 ग्राम के 67,660 रुपये पर था. वहीं IBJA के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्लैटिनम का भाव 72,805 रुपये प्रति 10 ग्राम था. गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 4,560 रुपये घटकर यह 63,100 रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें: Happy Holi 2026: WhatsApp Status पर लगाने के लिए मिनटों में फ्री में डाउनलोड करें वीडियो, ये रहा तरीका

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo