Oppo K14 5G के साथ कंपनी मचाएगी धमाल! लॉन्च की डेट आ गई सामने, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन
Oppo K14x 5G को हाल ही में भारत में कंपनी की नई K14 लाइनअप के पहले फोन के रूप में लॉन्च किया गया था. इस फोन में 6.75-इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh बैटरी और ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. अब कंपनी इसी लाइनअप के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है.
SurveyOppo K14 5G नाम से आने वाला यह फोन मार्च के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. इसके साथ ही एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें डिजाइन, कलर ऑप्शन और बैटरी क्षमता जैसी कई जानकारियां कन्फर्म हुई हैं.
9 मार्च को Oppo K14 5G होगा लॉन्च
Oppo ने पुष्टि की है कि Oppo K14 5G भारत में 9 मार्च को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च होगा. Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे यह साफ है कि डिवाइस की बिक्री इसी प्लेटफॉर्म के जरिए होगी. इसके अलावा यह Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध रहेगा. रिपोर्ट के अनुसार, फोन को पर्पल और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.
बैटरी और चार्जिंग
Oppo K14 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन ColorOS के साथ आएगा, हालांकि इसका सटीक वर्जन अभी स्पष्ट नहीं किया गया है.
डिजाइन डिटेल्स
माइक्रोसाइट पर दिखाए गए डिजाइन के अनुसार फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलेगा.
फोन के बैक पैनल पर क्रिस्टल जैसा पैटर्न दिया गया है और नीचे बाईं तरफ Oppo की ब्रांडिंग नजर आती है. दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स होंगे, जबकि बाईं ओर सिम ट्रे स्लॉट दिया जाएगा. फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और राउंडेड कॉर्नर डिजाइन देखने को मिल सकता है.
हाल ही में लॉन्च हुआ K14x 5G
आपको बता दें कि यह घोषणा हाल ही में लॉन्च हुए Oppo K14x 5G के बाद आई है. इस डिवाइस को 10 फरवरी को भारत में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत (4GB+128GB वेरिएंट) के साथ लॉन्च किया गया था.
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile



