ChatGPT, Grok, Gemini या दूसरे AI से भूल कर भी न पूछे ये 6 सवाल, फंसा देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पहला वाला सबसे जरूरी
भारत में अब AI चैटबॉट्स हर जगह दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है AI ने हमारे काम को आसान बना दिया है और यह काफी समय से हमारा हिस्सा है. AI का इस्तेमाल स्टूडेंट असाइनमेंट के लिए कर रहे हैं वहीं इसका इस्तेमाल प्रोफेशनल ईमेल और रिसर्च के लिए और कई लोग तो हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए इन्हीं पर निर्भर हो गए हैं. सुविधा अपनी जगह है, लेकिन हर सवाल AI से पूछना सुरक्षित या समझदारी भरा नहीं होता. अगर आपको अपनी प्राइवेसी, सेफ्टी और फैसलों की क्वालिटी की परवाह है, तो ये छह चीजें AI से नहीं पूछनी चाहिए.
Surveyमेडिकल डायग्नोसिस या इलाज मत पूछिए
जैसा की आपको पता है AI डॉक्टर नहीं है. यह मेडिकल शब्द समझा सकता है, संभावित कारण बता सकता है, लेकिन जांच नहीं कर सकता, आपकी मेडिकल हिस्ट्री नहीं जानता और न ही क्लिनिकल जजमेंट रखता है. गलत सलाह पर भरोसा करने से इलाज में देरी हो सकती है या नुकसान भी हो सकता है. जनरल जानकारी लें, लेकिन फैसला असली डॉक्टर से मिलकर ही करें.
पर्सनल, फाइनेंशियल या संवेदनशील जानकारी शेयर न करें
बैंक डिटेल्स, Aadhaar, PAN, OTP, पासवर्ड, ऑफिस फाइलें या निजी दस्तावेज कभी भी चैटबॉट में टाइप न करें. भले ही प्लेटफॉर्म कहे कि डेटा सुरक्षित है, फिर भी बातचीत मॉनिटर या रिव्यू हो सकती है. भारत में ऑनलाइन फ्रॉड पहले ही बढ़ रहा है. तो ऐसे में बेवजह रिस्क लेने का मतलब नहीं है.
गैरकानूनी या संदिग्ध सलाह न मांगें
हैकिंग, टैक्स चोरी, पायरेसी, फ्रॉड या कानून से बचने के तरीके पूछना गलत ही नहीं, खतरनाक भी है. इन टूल्स के पास सख्त नीतियां होती हैं और वे आमतौर पर ऐसी मदद नहीं करते. अगर आप किसी गैरकानूनी सलाह का पालन करते हैं, तो परिणाम आपको ही भुगतने होंगे.
AI के जवाब को अंतिम सच न मानें
चैटबॉट “जानता” नहीं है, वह डेटा पैटर्न के आधार पर जवाब देता है. कभी-कभी जानकारी पुरानी हो सकती है, गलत हो सकती है या जटिल विषय को जरूरत से ज्यादा सरल बना सकती है. कानूनी, वित्तीय या ब्रेकिंग न्यूज जैसी चीजों के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें.
जीवन के बड़े फैसले AI पर मत छोड़िए
“क्या मुझे नौकरी छोड़ देनी चाहिए?”, “क्या यह बिजनेस सही रहेगा?” AI आपके पूरे हालात, भावनात्मक स्थिति, वित्तीय दबाव या व्यक्तिगत प्राथमिकताओं को नहीं समझता. यह फायदे-नुकसान गिना सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय इंसानी समझ से ही लेना चाहिए. जरूरत पड़े तो मेंटर या विशेषज्ञ से बात करें.
भावनात्मक समझ की उम्मीद न करें
AI सहानुभूति भरी भाषा इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन वह भावनाएं महसूस नहीं करता. गंभीर मानसिक या व्यक्तिगत समस्याओं के लिए AI से बात करना सीमित मदद देगा. असली सपोर्ट के लिए इंसान से बातचीत जरूरी है.
AI को टूल की तरह इस्तेमाल करें, विकल्प की तरह नहीं
AI चैटबॉट्स ताकतवर सहायक हैं, लेकिन वे इंसानों की जगह नहीं ले सकते. सही सवाल पूछें, इसकी सीमाओं को समझें और संवेदनशील मामलों में इंसानी एक्सपर्ट को प्रॉयोरिटी दें. तभी आप इन टूल्स का फायदा उठा पाएंगे, बिना अपनी सुरक्षा और समझदारी से समझौता किए.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile