Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » News » Telecom » Vi लाया SMV सर्विस, मिलेगी ये WhatsApp-Instagram सुविधा..इन यूजर्स की निकल पड़ी

Vi लाया SMV सर्विस, मिलेगी ये WhatsApp-Instagram सुविधा..इन यूजर्स की निकल पड़ी

By Ashwani Kumar | Updated on 05-Jun-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

Vi ने Meta के साथ मिलकर Silent Mobile Verification यानि SMV Service लॉन्च की है।

इस सर्विस के बाद WhatsApp, Facebook और Instagram पर OTP की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह सेवा बैकग्राउंड में काम करती है और फिशिंग स्टैक से यूजर्स को बचाने का काम करने वाली है।

Vi लाया SMV सर्विस, मिलेगी ये WhatsApp-Instagram सुविधा..इन यूजर्स की निकल पड़ी
Ashwani Kumar Ashwani Kumar
05-Jun-2026

आपके साथ भी कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि नया फोन लिया, WhatsApp खोला, नंबर डाला और फिर OTP का इंतजार करना शुरू कर दिया। कभी OTP समय से या जाता है और कभी आता ही नहीं है। कभी गलत नंबर पर चला जाता है, कभी Expire हो जाता है। यह छोटी सी बात है लेकिन उस वक्त जितनी झुंझलाहट होती है, वो बताने की जरूरत नहीं। इसके अलावा OTP से जुड़ा एक और बड़ा खतरा है जो आजकल तेजी से बढ़ रहा है, यह OTP Fraud है। जालसाज किसी न किसी बहाने से OTP पूछ लेते हैं और अकाउंट खाली कर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब इन दोनों समस्याओं का एक ही हल सामने आया है और यह हल लाया है Vodafone Idea यानि Vi की ओर से पेश की गई नई सेवा। कंपनी ने Meta के साथ साझेदारी करके एक नई सर्विस लॉन्च की है जिसका नाम है Silent Mobile Verification यानि SMV। नाम से ही अंदाजा लग जाता है कि यह काम कैसे करती होगी।

SMV क्या है?

SMV यानि Silent Mobile Verification एक नेटवर्क आधारित Authentication Technology है। इसका मतलब यह है कि जब आप Vi के मोबाइल नेटवर्क पर WhatsApp, Facebook या Instagram खोलते हैं और वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है, तो यह काम बैकग्राउंड में अपने आप हो जाता है। इस सेवा के बाद से आपको न OTP का इंतजार करना है, न ऐप से बाहर जाकर Message Box चेक करना है, न कोई कोड डालने की जरूरत है। आपका मोबाइल नेटवर्क खुद ही आपके नंबर को वेरिफाई कर लेता है और आप सीधे लॉग इन हो जाते हैं।

असल में यह तकनीक उस भरोसे पर काम करती है जो आपके SIM और Telecom Network के बीच पहले से मौजूद है। नेटवर्क जानता है कि यह SIM किसके नाम पर है, तो वह खुद ही Meta के प्लेटफॉर्म को कन्फर्म कर देता है कि हाँ, यह वही बंदा है।

कहाँ-कहाँ काम आएगी यह सर्विस?

Vi की इस SMV सर्विस का फायदा इन सभी कामों में मिलेगा जहाँ अभी तक OTP या पासवर्ड की जरूरत पड़ती थी। नया SIM लेने पर नंबर वेरिफाई करते वक्त, WhatsApp या Instagram पर नया अकाउंट बनाते समय, किसी नए फोन में लॉग इन या री-लॉग इन करते वक्त, भूला हुआ अकाउंट वापस पाने में और किसी सिक्योरिटी चेक के दौरान। यानि जहाँ-जहाँ पहले OTP का चक्कर था, वहाँ-वहाँ अब SMV काम करेगी।

यह फायदेमंद हैं या बस एक नया झंझट?

मेरी समझ से यह सर्विस वाकई काम की है और इसके फायदे एक नहीं बल्कि कई हैं। पहली बात, Onboarding यानि नए प्लेटफॉर्म पर जुड़ने की प्रक्रिया काफी तेज और आसान हो जाएगी। दूसरी बात, OTP से जुड़े फ्रॉड का खतरा काफी कम हो जाएगा क्योंकि OTP है ही नहीं तो चुराया क्या जाएगा। तीसरी बात, Phishing यानि नकली लिंक या मैसेज के जरिए होने वाली ठगी में भी यह तकनीक मददगार साबित होगी।

क्या यह सुरक्षित है?

यह सवाल जरूर मन में आता है कि अगर सब कुछ बैकग्राउंड में हो रहा है तो क्या यह सुरक्षित है? जवाब है हाँ। असल में, यह तकनीक OTP से ज्यादा सुरक्षित है। OTP को Intercept किया जा सकता है, किसी को बताया जा सकता है या किसी बहाने से ठगा जा सकता है। लेकिन SMV में वेरिफिकेशन सीधे नेटवर्क लेवल पर होती है। इसे बाहरी तरीके से तोड़ना या धोखा देना बेहद मुश्किल है। भारत में डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ Online Fraud के मामले भी। ऐसे में Network Based Verification एक जरूरी कदम है।

Vi यूजर्स को क्या करना होगा?

इस सेवा के इस्तेमाल के लिए आपको क्या करना होगा, इसका जवाब है कि आपको कुछ भी नहीं करना हिय। यही इस सर्विस की सबसे बड़ी खूबी है। Vi यूजर्स को कोई अलग से App डाउनलोड नहीं करनी, कोई Setting नहीं बदलनी और न ही कोई Form भरना है। जब भी Meta के प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन की जरूरत होगी और आप Vi के नेटवर्क पर होंगे, SMV अपने आप काम करेगी। बाकी टेलीकॉम कंपनियाँ भी इस दिशा में काम कर रही हैं, लेकिन फिलहाल Meta के साथ इस तरह की साझेदारी करने वाली Vi पहली भारतीय टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Latest Article
Redmi Turbo 5 भारत में 7560mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra के साथ लेगा एंट्री, इस दिन है लॉन्च Redmi Turbo 5 भारत में 7560mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra के साथ लेगा एंट्री, इस दिन है लॉन्च
Gold Rate Today: 5 जून को सोने के दाम में उछाल! चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आज का ताज़ा रेट Gold Rate Today: 5 जून को सोने के दाम में उछाल! चांदी फिर हुई धड़ाम, जानें आज का ताज़ा रेट
28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और खूब सारा डेटा, कीमत 60 रुपये से कम, गदर काट रहा इस कंपनी का प्लान 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और खूब सारा डेटा, कीमत 60 रुपये से कम, गदर काट रहा इस कंपनी का प्लान
OnePlus की लग गई सेल, लेटेस्ट फोन से लेकर ईयरबड्स तक पर भारी छूट, Nord 6 की भी कीमत हो गई काफी कम OnePlus की लग गई सेल, लेटेस्ट फोन से लेकर ईयरबड्स तक पर भारी छूट, Nord 6 की भी कीमत हो गई काफी कम
पंचायत जैसी गांव वाली दमदार वेब-सीरीज, अब आ रहा सीजन 2, इस महीने होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स पंचायत जैसी गांव वाली दमदार वेब-सीरीज, अब आ रहा सीजन 2, इस महीने होगी रिलीज, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Vivo X300 Ultra
  • Vivo X300 FE
  • motorola edge 70 fusion
  • Samsung Galaxy S26 Ultra
  • Iqoo 15R
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo