कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

HIGHLIGHTS

गर्मी के मौसम में प्लास्टिक की बोतल आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।

पुरानी प्लास्टिक की बोतल को कबाड़े में फेंकने से पहले ये बात सोच लें।

आपके कूलर के लिए प्लास्टिक की पुरानी बोतल एक वरदान जैसी हो सकती है।

कबाड़ा समझ न फेंक दें पुरानी बोतल..कूलर के लिए बन सकती है कूलिंग वाला जुगाड़

आजकल ठंडा पानी के साथ साथ नमक और बर्फ वाली ट्रिक बाजार में बड़े पैमाने पर ट्रेंड कर रही है। लोग अपने कूलर में बर्फ और नमक का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोसेस को बार बार करना पड़ता है, क्योंकि कुछ घंटों में बर्फ पिघल जाती है, इसके बाद आपको दोबारा बर्फ डालनी होती है। इस प्रोसेस को आपको बार बार करना पड़ता है। यह ऐसा सिलसिला है जो एक रात में कई बार हो सकता है, इसे एक थका देने वाला काम है। हालांकि, अगर मैं आपको एक ऐसा आसान तरीका और प्लास्टिक की बोतल वाला तरीका बताऊँ तो आपको यकीन ही नहीं होने वाला है। असल में, मैं आपको इतना ही कहूँगा कि आपको कबाड़े में प्लास्टिक की बोतल आदि बेचने की जरूरत नहीं है, इन्हें आप गर्मियों के लिए संभाल कर देख सकते हैं। इनके साथ आपको करना क्या है, आइए आपको आगे बताते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे बनाएं यह आइस पैक (ice pack)

इस प्लास्टिक की बोतल से आप आइस पैक बना सकते हैं। इसका मतलब है कि आप प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करके घर पर ही अच्छा खासा जुगाड़ बना सकते हैं। आपको घर में कबाड़े में पड़ी 1 लीटर या 2 लीटर की plastic bottles को लेना है और इसे इस्तेमाल करना शुरू करना है। आइए जानते हैं कि आप क्या कर सकते हैं। आपको इस बोतल को पूरी तरह से पानी से भर देना है, इसके बाद आपको इस बोतल में 4 से 5 चम्मच नमक डाल देना है। इसके बाद ढक्कन लगाकर इस बोतल को आपको अपने फ्रीज के फ्रीजर में रख देना है। कुछ घंटे के बाद यह बोतल बर्फ से जम जाने वाली है। अब इसमें नमक भी है तो इसका फ्रीजिंग पॉइंट भी बेहद कम हो चुका है। इसका मतलब है कि इस बोतल में जमा बर्फ लंबे समय तक चलने वाला है। अब सोचकर देखिए जिस बोतल को आप कबाड़े में फेंक या बेच रहे थे, उसका क्या सही इस्तेमाल भी हो सकता है। आइए अब जानते हैं कि आखिर और क्या किया जा सकता है?

नमक की जरूरत क्यों पड़ी?

आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको इस पानी की बोतल में नमक की जरूरत क्यों पड़ी। क्योंकि बर्फ तो इसमें वैसे भी जमने वाला ही था। आइए जानते हैं। असल में, नमक पानी का freezing point कम कर देता है। इसका मतलब है कि नमक वाली बर्फ सामान्य बर्फ के मुकाबले कहीं ज्यादा ठंडी रहती है और लंबे समय तक बर्फ पिघलती नहीं है। बाजार से लाई कच्ची बर्फ एक से दो घंटे में पिघल जाती है लेकिन यह नमक वाली बोतल 4 से 6 घंटे तक कूलर के पानी को ठंडा रखती है। अब जब हम इतना सब जान रहे हैं तो आइए ये भी जान लेते हैं कि आखिर इस प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल आपको कैसे करना है।

कूलर में कैसे इस्तेमाल करें

जो भी बोतल में आपको इस जुगाड़ को ट्राई किया है, उस जमी हुई बोतल को आपको सीधे कूलर की टंकी में डाल देना चाहिए। बोतल का पानी टंकी के पानी में नहीं मिलेगा क्योंकि ढक्कन बंद है। बोतल के अंदर की बर्फ धीरे धीरे टंकी के पानी को ठंडा करती रहेगी। जब एक बोतल पिघल जाए तो freezer से दूसरी बोतल तैयार हो जाने वाली है, हालांकि, 4 से 5 घंटे तक आपको बोतल बदलने की जरूरत ही नहीं है। हालांकि, आप एक से ज्यादा बोतल ऐसे ही तैयार कर सकते हैं और इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ट्रिक से कूलर भी AC वाली कूलिंग देगा!

अगर आप रोजाना इस ट्रिक को अपनाते हैं तो सबसे पहले तो आपके कूलर को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। इसके अलावा पानी लंबे समय तक ठंडा ही रहने वाला है। आप अपने कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह इस ठंडे पानी को लंबे समय तक थाम कर रखते हैं और ऐसे में कूलर से गुजरने वाली हवा लंबे समय तक ठंडी और शुद्ध बनी रहती है। हालांकि, आपको समय समय पर अपने कूलर को साफ भी करते रहना चाहिए और इसे एक खुले स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करके आप अपने पुराने कूलर से ही AC वाली कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर लगातार देगा AC वाली कूलिंग..बेहद सस्ते वाले ये दो डिवाइस दूर कर देंगे ये वाली समस्या

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile