घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’
क्या आपके घर में भी कुछ पुरानी प्लास्टिक की बोतल पड़ी हैं?
इन फिजूल पड़ी बोतल से कूलर को AC बनाया जा सकता है।
आइए पुरानी पड़ी इन बोतलों का जादुई इस्तेमाल देखते हैं।
गर्मी वाले झुलसते दिन और रात के अलावा देश की बड़ी जनसंख्या आज भी Cooler में बर्फ डाल डाल कर अपना काम चला रही है। इस समय यह कहानी मानो हर घर का रूटीन सा बन चुकी है। इस समय गर्मी इतनी बढ़ चुकी है और AC न अफोर्ड करने के चलते सभी रात के समय में अपने अपने Cooler में बर्फ डाल रहे हैं। हालांकि, यह जरूर है कि ऐसा करने से गर्मी दूर होती है और राहत मिलती है, लेकिन यह राहत कुछ ही समय की है। एक समय के बाद यानि लगभग लगभग डेढ़-दो घंटे बाद बर्फ पिघल जाती है और इसके बाद आपको या तो फिर से बर्फ डालनी पड़ती है या फिर आप गर्मी को सहन करते हुए ही सो जाते हैं।
Surveyऐसे में, आज हम आपको एक ऐसा जुगाड़ बताने वाले हैं जो आपको AC वाली कूलिंग बिना किसी खर्च के दे सकता है। आपको इसके लिए बस चाहिए तो क्या- घर में फिजूल में पड़ी प्लास्टिक की पुरानी बोतलें, जिन्हें इकट्ठा करने के बाद आप एक दिन कबाड़े में बेच देने वाले हैं। असल में, इन बोतल से आप एक ऐसा दमदार जुगाड़ बना सकते हैं जो आपको गर्मी से राहत तो दिला ही सकता है, इसके अलावा इसे गर्मियों के लिए वरदान भी माना जा सकता है, जो फ्री में ही आपको AC वाली कूलिंग दे रहा है। आइए इस जुगाड़ के बारे में सभी कुछ जानते हैं, इस जुगाड़ को आप कैसे बना सकते हैं और इसे Cooler में इस्तेमाल कैसे करना है, सभी जानकारी यहाँ आपको मिलने वाली है।
इस जुगाड़ के लिए सबसे जरूरी चीज क्या है?
अगर आप इस जुगाड़ को अपनाने जा रहे हैं तो यह तो पक्का है कि आपको कूलिंग बेस्ट मिलने वाली है। अब ऐसे में आपको यह जान लेना चाहिए कि इस कूलर वाले जुगाड़ के लिए आपको चाहिए क्या क्या? इसके अलावा आपको सबसे जरूरी क्या चीज इस कूलर जुगाड़ के लिए चाहिए ही होगी? आपको इस जुगाड़ के लिए घर के किचन में रोजाना और लगभग लगभग खाने वाली हर एक चीज में इस्तेमाल होने वाला ‘नमक’ चाहिए होगा। अब आपको नमक क्यों चाहिए, आइए इसपर भी एक नजर डाल लेते हैं। असल में, नमक आपको इसलिए भी चाहिए क्योंकि नमक का काम पानी के फ्रीजिंग पॉईंट को कम करना है। ऐसा करके बर्फ जल्दी से पिघलने के बजाए लंबे समय तक जैसी है, वैसी बनी रहती है। इस जुगाड़ के साथ आप बर्फ को 4-6 घंटे पिघलने से रोक सकते हैं। अब आप समझ गए होंगे कि इस जुगाड़ की सबसे बड़ी ताकत नमक ही है।
कैसे बनेगा असली प्रोडक्ट?
अब असली प्रोडक्ट की बारी आती है, जिसमें फिजूल में घर में पड़ी बोतल इस्तेमाल होने वाली है। आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा। घर में पड़ी 1 लीटर या 2 लीटर की Plastic Bottle ले लीजिए। उसे पूरी तरह पानी से भर दें और उसमें 4 से 5 चम्मच नमक भी डाल देना है। इसके बाद आपको इस बोतल के ढक्कन को अच्छे से बंद कर देना है और इस बोतल को आपको फ्रीज़र में रख देना है। अब जब ये नमक वाला पानी बर्फ बन जाए तो यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस जुगाड़ को आप Ice Pack भी कह सकते हैं। अब यह नॉर्मल बर्फ नहीं है जो कुछ घंटे में ही पिघल जाने वाली है। इस बोतल में आपके कूलर को AC का बाप बनाने की ताकत आ चुकी है। अब आइए जानते हैं कि आखिर इसे कूलर में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
कूलर में कैसे इस्तेमाल होगी ये बोतल?
अब आपको ज्यादा कुछ करना नहीं है क्योंकि कूलर के लिए एक दमदार जुगाड़ तैयार हो चुका है। अब इस बोतल को आप सीधे ही कूलर के वाटर टैंक में डाल सकते हैं जिसमें पहले पानी भरा हुआ है। आपने इस बोतल का ढक्कन खुद से बंद किया था, इसका मतलब है कि अब बर्फ बाहर तो आने से रही तो यह आपके कूलर के टैंक के पानी को ही ठंडा करना शुरू कर देने वाली है। पानी जब ठंडा हो जाएगा तो उस स्थिति में ही वह कूलिंग पैड्स से गुजरेगा और इसके बाद आपको AC वाली ठंडी हवा मिलने वाली है। यहाँ आपको सलाह दी जाती है कि आप Honeycomb Pads का ही इस्तेमाल करें, इससे कूलिंग ज्यादा लंबे समय तक आपको मिलने वाली है। इसके बाद आप जून की इस भीषण गर्मी में भी AC वाली कूलिंग का मज़ा ले पाएंगे।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ में पड़े पुराने Cooler से खुद बना लो नया..40 मीटर दूर तक करेगा कूलिंग
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
