कबाड़े में पड़े पुराने Cooler से तैयार कर लें नया..40 मीटर दूर फेंकेगा जबरदस्त कूलिंग
क्या आपके घर में एक पुराना पुराना कूलर कबाड़े जैसा पड़ा है?
आज हम आपको इस पुराने कबाड़ा Cooler से नया बनाया सिखाने वाले हैं।
इस Cooler से आप गर्मी को दूर भगा सकते हैं।
गर्मी इस बार कुछ ज्यादा ही तेवर दिखा रही है। ऊपर से बिजली का बिल देखकर AC चलाने की हिम्मत नहीं होती और बाजार के कूलर की हवा इतनी ज्यादा नहीं होती है कि आपको कूल कर सके। ऐसे में अगर कोई कहे कि एक ऐसा Cooler बनाया जा सकता है जो 40 मीटर यानी करीब चार मंजिला इमारत जितनी दूरी तक हवा फेंक सके, ऐसा आप अपने पुराने Cooler के समान से कर सकते हैं। हालांकि, इस बात पर यकीन करना शायद आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन ऐसा हो सकता है और यह सच है। आप घर पर ही आसानी से ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते है कि आपको पुराने Cooler के सामान के अलावा क्या क्या चाहिए।
Survey40 मीटर वाला Cooler काम कैसे करने वाला है?
असल में, सामान्य कूलर में एक साधारण पंखे की मोटर लगी होती है जो हवा को चारों तरफ फेंकती है। इसी वजह से हवा ज्यादा दूर तक नहीं जा पाती और कुछ मीटर के बाद यह महसूस ही नहीं होती है। हालांकि, इस जुगाड़ी Cooler का मामला कुछ अलग है, आइए जानते हैं कि आखिर माजरा है क्या?
अगर इस जुगाड़ी cooler को देखा जाए तो इसमें आप एक Centrifugal Blower का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो हवा को एक ही दिशा में फोकस करके बेहद तेज रफ्तार से फेंकने की क्षमता रखता है। इसके साथ एक PVC Pipe को Nozzle की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जिससे हवा एक पतले और तेज झोंके के रूप में बाहर निकलती है। यही तकनीक इसे 40 मीटर दूर तक हवा पहुँचाने में सक्षम बनाती है। सीधे शब्दों में कहें आपको हवा को फेंकने की जगह को संकरा कर देना है। ऐसा करते ही हवा तेजी से आएगी और ज्यादा दूर तक जाने वाली है।
पुराने Cooler से नया बनाने के लिए क्या क्या चाहिए?
आपको इस Cooler को बनाने के लिए जो चीजें चाहिए वो आपको किसी भी नजदीकी हार्डवेयर या इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर आसानी से मिल जाने वाली हैं, इसके अलावा कुछ चीजें आप अपने पुराने कूलर से लेकर ही इस्तेमाल में ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको इसे कबाड़े में बेचने की जरूरत नहीं होगी, आप इसके सामान को इस्तेमाल कर सकेंगे।
- High RPM Motor (AC या DC दोनों चलेंगी)
- Centrifugal Blower Blade
- PVC Pipe या Duct Pipe (Nozzle के तौर पर)
- बड़ा Plastic Box या Container (Cooler की बॉडी)
- Cooling Pad या मोटा गीला कपड़ा
- Power Supply या बैटरी
आइए अब जानते हैं कि कैसे इस सामान के साथ आप घर पर रहकर ही एक कूलर का निर्माण कर सकते हैं।
कैसे पुराने Cooler के सामान से नया बनाएँ (स्टेप-बाय-स्टेप)
बॉडी तैयार करें
एक बड़े Plastic Box को लेकर उसके एक सिरे पर Blower के साइज के हिसाब से एक गोल छेद कर दें। यही वो जगह है जहाँ से Blower हवा खींचेगा।
Blower फिट करें
High RPM Motor पर Centrifugal Blower Blade लगाकर इसे Box के अंदर इस तरह फिट करें कि हवा सिर्फ एक दिशा में निकले। Blower को ढीला न छोड़ें, वरना वाइब्रेशन होगा और आवाज आएगी।
Nozzle फिट करें
Box के दूसरे सिरे पर PVC Pipe को Nozzle की तरह फिट करें। यह Pipe जितनी संकरी होगी, हवा उतनी ही तेज और दूर तक जाएगी। Pipe की लंबाई और चौड़ाई को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट की जा सकती है।
Cooling Pads फिट करें
Blower के सामने यानी हवा के रास्ते में Cooling Pad या गीला मोटा कपड़ा रखें। इससे हवा ठंडी होकर बाहर निकलेगी और सिर्फ हवा नहीं बल्कि ठंडी और तेज हवा मिलेगी।
Power Connection जोड़ें
Motor को Power Supply से जोड़ें। अगर DC Motor है तो बैटरी से भी चला सकते हैं। Wiring सही तरीके से करें और किसी खुले तार को हाथ न लगाएं। अगर आप ये सब नहीं जानते हैं तो एक अनुभवी बिजली वाले को बुलाया जा सकता है।
कहाँ इस्तेमाल किया जा सकता है?
यह Cooler हर जगह के लिए तो नहीं है, लेकिन कुछ खास जगहों के लिए यह एक बेहतरीन और Low-Cost Solution माना जा सकता है। इसे आप बड़े हॉल, घर के बड़े आँगन, छोटी वर्कशॉप, दुकान, गैरेज या ढाबे आदि में इस्तेमाल कर सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
