ओटीटी पर आई 1 घंटे 46 मिनट की साइकोलॉजिकल ड्रामा-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देगा जोर का झटका? जानें कहां देखें

ओटीटी पर आई 1 घंटे 46 मिनट की साइकोलॉजिकल ड्रामा-थ्रिलर, क्लाइमैक्स देगा जोर का झटका? जानें कहां देखें

OTT प्लेटफॉर्म्स पर जहां आमतौर पर हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस फिल्मों का दबदबा रहता है, वहीं इस बार एक साइकोलॉजिकल ड्रामा-थ्रिलर ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में पहली जगह हासिल कर ली है. दिलचस्प बात यह है की इसने रणवीर सिंह की चर्चित फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘तेरे इश्क़ में’ को भी पीछे छोड़ दिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कहानी और कास्ट

जिस फिल्म की हम यहां बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘अक्यूज़ड’ है. ‘डॉक्टर जी’ की डायरेक्टर अनुभूति कश्यप इस बार भी एक अलग और संवेदनशील विषय लेकर आई हैं. कहानी दो महिलाओं गीतिका और मीरा के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शादीशुदा लेस्बियन कपल हैं. गीतिका, जिसका किरदार कोंकणा सेन शर्मा ने निभाया है, एक सफल डॉक्टर है और उसे करियर में बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है. वहीं मीरा की भूमिका प्रतिभा रांटा ने निभाई है.

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों एक बच्चे को गोद लेने का फैसला लेते हैं. अपनी नई शुरुआत की घोषणा के अगले ही दिन गीतिका पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा दिया जाता है. देखते-देखते मामला और संगीन होता जाता है. अस्पताल की चमकती हुई पहचान रखने वाली डॉक्टर को पहले सस्पेंड किया जाता है और फिर उसकी नौकरी खतरे में पद जाती है.

कानूनी प्रक्रिया और समाज की सोच के दबाव के बीच मीरा का मां बनने का सपना डगमगाने लगता है. फिल्म की असली ताकत इसके कलाकार हैं. कोंकणा सेन शर्मा ने अपने किरदार की जटिल भावनाओं को बारीकी से उभारा है, जबकि प्रतिभा रांटा ने भी कहानी को मजबूती देने वाली दमदार परफॉर्मेंस दी है.

फिल्म की खासियत

यह फिल्म रिश्तों, सामाजिक भेदभाव और व्यक्तिगत सच्चाई के टकराव को गहराई से सामने लाती है. हालांकि अंत उतना चौंकाने वाला नहीं लगता जितनी एक गहरे थ्रिलर से उम्मीद की जाती है, फिर भी पूरी फिल्म में तनाव दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

यह भी पढ़ें: विंडो या स्प्लिट? कौन सा AC खरीदने में है फायदा? 5 पॉइंट्स में जान लें, बच जाएगा फ़िज़ूल खर्च

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo