Digit.in

Jio के मालिक Mukesh Ambani ने देश को दिया 5G सेवा का बड़ा तोहफा, आपके शहर में कब शुरू होगा 5G?

Highlights

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को घोषणा की है कि रिलायंस जियो 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन देश के चुनिंदा शहरों में स्टैंडअलोन 5जी सेवाएं शुरू करेगी।

अखिल भारतीय ट्र 5जी नेटवर्क बनाने के लिए, जियो ने कुल 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

Jio के मालिक Mukesh Ambani ने देश को दिया 5G सेवा का बड़ा तोहफा, आपके शहर में कब शुरू होगा 5G?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने सोमवार को घोषणा की है कि रिलायंस जियो 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन देश के चुनिंदा शहरों में स्टैंडअलोन 5जी सेवाएं शुरू करेगी। अखिल भारतीय ट्र 5जी नेटवर्क बनाने के लिए, जियो ने कुल 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

शुरुआत करने के लिए, जियो ने चार मेट्रो शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर करने के लिए इन्हें अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा।

reliance jio announces jio air fiber

'रिलायंस एजीएम 2022' में, मुकेश अंबानी ने कहा कि यह 'दुनिया की सबसे बड़ी', 'स्टैंडअलोन' जियो 5जी सेवाएं होंगी।

मुकेश अंबानी ने कहा, "जियो 5जी सेवाएं सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामथ्र्य के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा-संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क होगा। अन्य ऑपरेटरों के विपरीत, जियो का 5जी नेटवर्क 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ अकेला खड़ा होगा। स्टैंडअलोन 5जी आर्किटेक्च र का तीन गुना लाभ, स्पेक्ट्रम और कैरियर एग्रीगेशन तकनीक का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा मिश्रण का मतलब है कि जियो 5जी कवरेज, क्षमता, गुणवत्ता और सामथ्र्य का एक अद्वितीय संयोजन पेश करने में सक्षम होगा।

Jio 5G

स्टैंडअलोन 5जी के साथ, जियो कम विलंबता, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन संचार, 5जी वॉयस, एज कंप्यूटिंग और नेटवर्क स्लाइसिंग और मेटावर्स जैसी नई और शक्तिशाली सेवाएं प्रदान कर सकता है। जियो ने स्वदेशी रूप से एक एंड-टू-एंड 5जी स्टैक विकसित किया है, जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव है, सॉफ्टवेयर परिभाषित है, क्वांटम सुरक्षा जैसी उन्नत सुविधाओं के समर्थन के साथ डिजिटल रूप से प्रबंधित है।

5जी के साथ, जियो कनेक्टेड इंटेलिजेंस के साथ अरबों स्मार्ट सेंसर लॉन्च करेगा जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) को ट्रिगर करेगा और चौथी औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा देगा। यह हर एक, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सबसे किफायती डेटा से जोड़ेगा। रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो ट्र 5जी ब्रॉडबैंड स्पीड में तेजी से बढ़ोतरी करेगा और लेटेंसी को काफी हद तक कम करेगा।

Jio 5G

यह घोषणा सरकार के अनुरूप है, जो 12 अक्टूबर तक देश में सस्ती 5जी सेवाओं को शुरू करने की उम्मीद करती है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि 5जी प्लान जनता के लिए किफायती रहे। 3जी और 4जी की तरह, दूरसंचार कंपनियां भी जल्द ही समर्पित 5जी टैरिफ योजनाओं की घोषणा करेंगी और उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, उपभोक्ता अपने उपकरणों पर 5जी सेवाओं का उपयोग करने के लिए अधिक भुगतान कर सकते हैं।

हालांकि, जैसे-जैसे उपयोग बढ़ेगा, टैरिफ योजनाएं कम होंगी और अधिक लोग 5जी नेटवर्क को विशेष रूप से उन महानगरों में अपनाएंगे जहां शुरुआती मांग आएगी। 5जी के लॉन्च के साथ तत्काल टैरिफ वॉर की संभावना नहीं है, लेकिन यह 'प्रतिस्पर्धी होगा क्योंकि भारत एक मूल्य-सचेत बाजार बना हुआ है।'

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile

Recommended Articles