Digit.in

Jio Air Fiber: Jio लाया धमाकेदार स्पीड वाली वायरलेस इंटरनेट सेवा, देखें बेनेफिट

Highlights

Jio अक्टूबर तक भारत में 5G सेवाएं लॉन्च करने जा रही है।

कंपनी Jio 5G फोन और Jio Air Fiber लॉन्च करेंगे।

इस Jio Air Fiber की मदद से आपको बढ़िया स्पीड वाली वायरलेस इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

Jio Air Fiber: Jio लाया धमाकेदार स्पीड वाली वायरलेस इंटरनेट सेवा, देखें बेनेफिट

Reliance Jio ग्राहकों के लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आ रहा है। रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि अक्टूबर तक भारत के 4 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। यह बात उन्होंने रिलायंस जियो की एजीएम यानी 29 अगस्त को कंपनी की 45वीं वार्षिक आम बैठक में कही है। आइए जानते है कि आखिर इस बैठक में और क्या क्या घोषणाएँ की गई हैं। 

Reliance Jio AGM मीटिंग की टॉप घोषणाएँ:

  • रिलायंस जियो अक्टूबर तक भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। 
  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में दिवाली से पहले अक्टूबर में 5जी सेवाएं होंगी। फिर धीरे-धीरे इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉन्च किया जाएगा।
  • कंपनी ने 5जी सेवाओं को शुरू करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
  • Jio भारत में 5G सेवाएं लाने के लिए क्वालकॉम के साथ गठजोड़ करेगा। 
  • Jio, Jio Air Fiber लाने जा रहा है।
  • दूसरी ओर Jio ने Google के साथ हाथ मिलाया है, और वे Jio 5G फोन को एक साथ ला रहे हैं।

reliance jio announces jio air fiber

जियो एयर फाइबर की अनाउंसमेंट

  • इस बैठक में Jio Air Fiber की घोषणा की गई जो ग्राहकों को एंड-टू-एंड वायरलेस 5G अनुभव प्रदान करेगी।
  • इससे ग्राहकों को बिना केबल, बिना फाइबर के ब्रॉडबैंड जैसी स्पीड मिलेगी।
  • Jio Air Fiber की मदद से ग्राहकों को फास्ट स्पीड से वायरलेस इंटरनेट सेवा मिलेगी।
  • Jio Air Fiber की मदद से ग्राहकों को हर जगह अल्ट्रा हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा मिलेगी।
  • नया कंप्यूटर खरीदने के बाद इसे अपडेट किया जाता था लेकिन अब जियो एयर फाइबर की मदद से ग्राहक लागत कम कर सकते हैं। अब वे वर्चुअल पीसी का उपयोग कर सकते हैं। यह कंप्यूटर क्लाउड से चलेगा। यह बात रिलायंस इंडस्ट्रीज की अध्यक्ष किरण थॉमस ने कही है। वे इसे जियो क्लाउड पीसी कहते हैं।
  • Jio 5G किसी भी तरह से 4G पर निर्भर नहीं होगा। यह एक स्टैंड अलोन सर्विस होगी। जिससे ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा मिलेगी।

रिलायंस जियो 5जी स्मार्टफोन

जानकारी मिल रही है कि Jio बहुत जल्द अपना 5G फोन लॉन्च करने वाली है। मालूम हो कि इस फोन की कीमत मिडल क्लास की अफोर्डेबिलिटी के भीतर होगी। हालांकि, इस फोन की कीमत के बारे में कुछ पता नहीं चला है। यह फोन कब लॉन्च होगा, इस बारे में भी कुछ पता नहीं है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles