Xiaomi 17 Ultra हुआ लॉन्च..सबसे दमदार कैमरा क्या बदल देगा फोटोग्राफी की दुनिया? देखें इंडिया में कब है लॉन्चिंग?
Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबल बाजार में एंट्री मिल चुकी है।
Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा और परफॉरमेंस है।
Xiaomi 17 Series के इंडिया लॉन्च की डेट भी आ चुकी है, फोन को Xiaomi Pad 8 के साथ 11 मार्च को इंडिया में एंट्री मिलेगी।
स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Xiaomi ने अपना नया कैमरा-सेंट्रिक फ्लैगशिप Xiaomi 17 Ultra लॉन्च कर दिया है। इसके इंडिया लॉन्च को लेकर भी जानकारी मिल रही है कि, ऐसा मना जा रहा है कि फोन को इंडिया के बाजार में 11 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi ने अपने इस फोन को एक दमदार कैमरा के साथ लॉन्च किया है, अब देखना होगा कि क्या आखिर यह फोन कैमरा फोन्स की नई परिभाषा लिखने वाला है। हालांकि, इस समय इसे लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है, फोन के रिव्यू के बाद सब कुछ साफ हो जाने वाला है। अभी के लिए ऐसा कहा जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स के टॉप मॉडल फोन्स को कड़ी तककर देने वाला है। आइए जानते है कि इस फोन में क्या मिल रहा है और ग्लोबल बाजार में इसकी क्या कीमत है। इसके अलावा इंडिया के बाजार में इसे किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyक्या है Xiaomi के इस लेटेस्ट फोन की सबसे बड़ी खासियत
Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खासियत साफ तौर पर इसके स्पेक्स और फीचर ही हैं, फोन में Leica ब्रांडिंग वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने के अलावा लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर भी मिल रहा है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक हाई-निट्स OLED डिस्प्ले भी मिल रही है, इस फोन का फोकस खासतौर पर कैमरा और परफॉरमेंस पर है। अब देखना होगा कि क्या अपने इन्हीं फीचर्स के साथ यह बाजार में सनसनी बचाएगा या नहीं?
The global stage has been set, and now the masterpiece makes its way to India.
— Xiaomi India (@XiaomiIndia) February 28, 2026
Prepare to immerse yourself in a new era of photography with the #Xiaomi17Series and redefine your world of productivity on the #XiaomiPad8.
Launching in India on 11th March. Stay tuned! pic.twitter.com/rPaUiWcKTq
Xiaomi 17 Ultra की यूरोप के बाजार में कीमत
अभी के लिए इंडिया में इस फोन के लॉन्च की जानकारी यह मिल रही है कि इसे 11 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, इसके अलावा इंडिया में इसके प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी के लिए यूरोप का प्राइस सामने आ चुका है, आइए इसे एक बार देख लेते हैं।
Xiaomi 17 Ultra को यूरोप के बाजार में 16GB + 512GB मॉडल में 1,499 यूरो यानि लगभग लगभग 1,61,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन का 16GB + 1TB मॉडल 1,699.99 यूरो यानि लगभग लगभग 1,82,700 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च हुआ है। फोन को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, इसे खरीदार Black, White और Starlit Green कलर में खरीद सकते हैं।
कैसी है Xiaomi 17 Ultra की डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में आपको एक 6.9-इंच 2K M10 12-bit OLED LTPO डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस से भी लैस है, इतना ही नहीं, इस डिस्प्ले पर कंपनी ने Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट भी दिया है। इतना ही नहीं, स्क्रीन पर Xiaomi Shield Glass 3.0 प्रोटेक्शन के होने से यह काफी सुरक्षित भी हो जाती है। फोन को ज्यादा सुरक्षा देने के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी मौजूद है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस के मामले में भी दमदार है Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi 17 Ultra जहां डिस्प्ले के मामले में दमदार और गजब का है वैसे ही यह परफॉरमेंस और प्रोसेसर के मामले में भी बेहद ही खास है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU मिलता है, फोन में 16GB LPDDR5X RAM के अलावा 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी मिलती है। सॉफ्टवेयर आदि को देखते हैं तो यह जानकारी मिलती है कि इस फोन में HyperOS 3.0 (Android 16) का सपोर्ट मिलता है।
यह कॉन्फ़िगरेशन इसे हैवी गेमिंग, 4K/8K वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है।
Leica कैमरा का दम Xiaomi 17 Ultra को बनाता है बेहद खास
Xiaomi के इस लेटेस्ट फोन में ग्राहकों के लिए 50MP Light Fusion 1050L प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जो f/1.67 अपर्चर के अलावा OIS सपोर्ट से भी लैस है। फोन में एक 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलता है, फोन में एक सबसे दमदार 200MP Leica सुपर टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
Xiaomi Ultra की बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में एक 6,000mAh बैटरी मिलती है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग के अलावा रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से भी लैस है। फोन के कनेक्टिविटी और अतिरिक्त फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, 5G सपोर्ट, NFC, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, IR ब्लास्टर के अलावा इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है।
क्या कैमरा फोटोग्राफी बदल जाएगी?
Xiaomi 17 Ultra का फोकस साफ दिख रहा है जो है- कैमरा और परफॉर्मेंस। इस फोन में एक 200MP टेलीफोटो + Leica ऑप्टिक्स का कॉम्बिनेशन मौजूद है, जो इस फोन को बाकियों से अलग कर रहा है। जाहिर तौर पर अगर आने वाले समय में इस फोन को तककर देने के लिए ऐसे ही कैमरा फोन आते हैं तो साफ है कि इस फोन ने एक नए स्टैन्डर्ड को सेट किया है और इसके आने के बाद से ट्रेंड बदल गया है। हालांकि, अभी कंपनी ही इस बात का दावा का रही है, ऐसे में आने वाले समय में और फोन के रिव्यू आदि के बाद यह जानकारी साफ हो जाने वाली है कि आखिर इस फोन का कैमरा कैसा है।
Xiaomi 17 के फीचर और स्पेक्स
Xiaomi ने अपने Xiaomi 17 Ultra के साथ साथ Xiaomi 17 को भी लॉन्च किया है। इस फोन में एक 6.3-इंच की स्क्रीन, Leica ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी आदि मिलते हैं, आइए इनपर एक नजर डालते हैं। Xiaomi 17 में 1.5K OLED स्क्रीन मौजूद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। इसमें 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी जोड़ी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें वही चिपसेट और कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं, जो अल्ट्रा मॉडल में आओको नजर आते हैं। फोन में 12GB LPDDR5T RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
कैमरे की बात करें तो Xiaomi 17 में Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस (f/2.0) और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर (f/2.4, 102-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) मिलता है, फोन में एक 50MP का सेल्फी कैमरा (f/2.2, 90-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) भी मिलता है। बैटरी को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में 6,330mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Xiaomi 17 का यूरोप में प्राइस
Xiaomi 17 के प्राइस को देखते हैं तो फोन के 12GB रैम + 256GB मॉडल को 999 यूरो यानि लगभग लगभग 1,07,449 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोन को Alpine Pink, Black और Ice Blue के अलावा Venture Green कलर में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: 1 मार्च से देश में WhatsApp पर आ रहा SIM Binding: क्यों हो रही इतनी बात, किन लोगों पर होगा डायरेक्ट असर?
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile