रिटायर डॉन की फिर हुई अंडरवर्ल्ड में एंट्री, 7 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस!

रिटायर डॉन की फिर हुई अंडरवर्ल्ड में एंट्री, 7 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस!

ओटीटी पर क्राइम, सस्पेंस और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कहानियों की भरमार है। लेकिन कुछ सीरीज ऐसी होती हैं जो अपनी कहानी और दमदार किरदारों की वजह से दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी तरफ खींच लेती हैं। आज हम ऐसी ही एक क्राइम थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसकी कहानी एक ऐसे डॉन पर आधारित है जो अपराध की दुनिया से दूरी बना चुका था, लेकिन हालात उसे दोबारा उसी दुनिया में लौटने के लिए मजबूर कर देते हैं। इस सीरीज को रिलीज के बाद दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की ओर से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है कहानी

यहां बात हो रही है 7 एपिसोड वाली हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मुर्शिद’ की। कहानी मुर्शिद पठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निजी त्रासदी के बाद अपराध की दुनिया से खुद को अलग कर लेता है। वह अपनी पुरानी जिंदगी पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन उसके बेटे के एक स्मगलिंग डील में फंसने के बाद परिस्थितियां पूरी तरह बदल जाती हैं।

मुर्शिद का बेटा उसके पुराने राइवल गुंडे के साथ हुई एक स्मगलिंग डील में उलझ जाता है। इसके बाद मुर्शिद के सामने अपने बेटे को इस संकट से बाहर निकालने की चुनौती आ खड़ी होती है। अब वह बेटे को बचाने के लिए किस हद तक जाता है और क्या वह इस मुश्किल से निकल पाता है, इसका जवाब सीरीज देखने पर ही मिलेगा।

‘मुर्शिद’ में अंडरवर्ल्ड की दुनिया के कई अनदेखे पहलुओं के साथ राजनीतिक हेरफेर भी देखने को मिलती है। कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स इसे आगे देखने के लिए उत्सुक बनाए रखते हैं।

सीरीज की स्टार कास्ट

इस क्राइम थ्रिलर का निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है, जबकि इसके प्रोड्यूसर सचिन बंसल हैं। सीरीज में केके मेनन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा तनुज विरवाणी, जमील चौधरी, जाकिर हुस्सैन, अनंग देसाई, कर्मवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रिंगारपुरे भी अहम किरदारों में नजर आते हैं।

कहां देखें?

अगर आप क्राइम थ्रिलर और गैंगस्टर ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो ‘मुर्शिद’ को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जा सकता है। एक एपिसोड खत्म होने के बाद आगे क्या होगा, यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है। इस सीरीज का हर एपिसोड करीब 35 से 45 मिनट लंबा है। इसलिए कहानी को देखने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसमें 90 के दशक के साउथ मुंबई का एस्थेटिक भी देखने को मिलता है, जो इसके गैंगस्टर ड्रामा वाले माहौल को अलग लुक देता है।

IMDb पर मिली 7.3 रेटिंग

‘मुर्शिद’ की IMDb रेटिंग 7.3 है। इसे ZEE5 की पसंद की जाने वाली सीरीज में भी गिना जाता है। रिलीज के बाद से ही इसके फैंस अब कहानी को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। दर्शकों को सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार है और फैंस की ओर से नए एपिसोड की मांग भी की जा रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसका दूसरा सीजन बनाया जाएगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें: Lava Bold N4 Pro 5G vs Oppo K14 Lite vs Vivo T5e: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile