Gold Silver Platinum Prices (28 फरवरी 2026): भारत में सोना-चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, जानें आज का ताज़ा भाव
28 फरवरी 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, घरेलू मांग और करेंसी एक्सचेंज रेट्स का साफ़ प्रभाव देखा जा रहा है। भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था में इन दोनों कीमती धातुओं का खास महत्व है, खासकर शादी-विवाह और त्योहारों के मौसम में, वहीं निवेश के रूप में भी इनकी मांग लगातार बनी रहती है। नीचे गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार आज 28 फरवरी को 24K, 22K और 18K सोने के ताज़ा रेट दिए गए हैं और साथ ही चांदी और प्लैटिनम के भाव भी बता रहे हैं।
Surveyआज का सोने का भाव
आज के कारोबार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ती मांग और महंगाई से जुड़ी चिंताएं मानी जा रही हैं। देश में 24 कैरेट सोना, जिसे 999 शुद्धता वाला सोना कहा जाता है, 16,158 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना, जिसमें 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और जिसका उपयोग मुख्य रूप से आभूषण (गहने) बनाने में किया जाता है, 14,811 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है।
| कैरेट | 1 ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| 18 कैरेट | 12,132 रुपये | 97,056 रुपये | 1,21,320 रुपये | 12,13,200 रुपये |
| 22 कैरेट | 14,824 रुपये | 1,18,592 रुपये | 1,48,240 रुपये | 14,82,400 रुपये |
| 24 कैरेट | 16,171 रुपये | 1,29,368 रुपये | 1,61,710 रुपये | 16,17,100 रुपये |
भारत में सोने के दाम कई कारकों से प्रभावित होते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और घरेलू जूलरी बाजार की मांग प्रमुख हैं। त्योहारों और शादी के सीजन के करीब आने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक देखने को मिलता है।
विभिन्न शहरों में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,171 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,824 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 16,158 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 14,811 रुपये प्रति ग्राम है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 16,158 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,811 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है। साउथ इंडिया के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने की कीमत थोड़ी अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोना 16,254 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,899 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
आज का चांदी का भाव
चांदी की कीमतों की बात करें तो 28 फरवरी 2026 को भारत में चांदी लगभग 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं सिल्वर 925, जिसे स्टर्लिंग सिल्वर भी कहा जाता है, की कीमत करीब 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम बनी हुई है। सोने की तुलना में चांदी सस्ती होने के बावजूद निवेश और आभूषण (jewellery) दोनों के लिए लोकप्रिय बनी हुई है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां चांदी के आभूषण ज्यादा ट्रेंड में हैं। औद्योगिक मांग भी चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है।
आज का प्लैटिनम का भाव
आखिर में आ जाते हैं एक और कीमती धातु प्लैटिनम पर, तो आज 28 फरवरी 2026 को इसका दाम 6,965 रुपये प्रति ग्राम और 69,650 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। आज सुबह तक प्लैटिनम की कीमत में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। प्लैटिनम काफी मूल्यवान और एक प्रमुख बहुमूल्य धातु है। यह सबसे कम क्रियाशील धातुओं में से एक है और उच्च तापमान पर भी जंग के प्रति प्रतिरोध रखती है, इसलिए इसे बेहतरीन धातु कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 में लौटेंगे कालीन भैया? रिलीज़ को लेकर बढ़ी हलचल, जानें कास्ट से लेकर स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile