Xiaomi अपने Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को कल यानि 28 फरवरी को ग्लोबल बाजार में लॉन्च करने वाला है। इसके साथ साथ कंपनी का Xiaomi Pad 8 Tablet भी लॉन्च हो सकता है। गौरतलब जो कि Xiaomi की ओर से नई Xiaomi 17 Series को पिछले साल चीन के बाजार में सितंबर के महीने में लॉन्च किया था। अब नए फोन को इसी लाइनअप का हिस्सा बनाया जाने वाला है। हालांकि, अभी भी इंडिया में इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
क्या भारत में भी लॉन्च हो सकता है नए Xiaomi Phone?
अभी के लिए कोई जानकारी मौजूद नहीं है कि भारत में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च किया जाने वाला है या नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि ग्लोबल मार्केट में इस फोन को एंट्री मिल सकती है। जो भी होगा, ये 28 फरवरी को पता ही चल जाने वाला है।
Xiaomi Pad 8 के अलावा Xiaomi 17 Series को ग्लोबल बाजार में 28 फरवरी को इंडिया के समय के अनुसार 6:30PM पर लॉन्च किया जा सकता है। यह भी जानकारी मिल रही है कि Xiaomi 17 Ultra मॉडल को कंपनी प्रीमियम Leica कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। दोनों ही फोन्स कंपनी के लिए बेहद खास हैं और यही आगे की रणनीति भी तय कर सकते हैं।
Xiaomi 17 Ultra में क्या हो सकता है?
Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को चीन के बाजार में 6.3-इंच की OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इस फोन में 16GB तक की रैम और 1TB स्टॉरिज भी मिलने वाली है। Xiaomi अपने इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है, इसमें Android 16 की सपोर्ट HyperOS 3 पर मिल सकती है।
कैमरा आदि को देखते हैं तो ऐसी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है कि Xiaomi का ये लेटेस्ट फोन 50MP का ट्रिपल Leica कैमरा से लैस होकर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 7000mAh की बैटरी 100W की Wired और 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिल सकती है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile