MWC 2026 March 2026 में लॉन्च होगा Vivo X300 Ultra, इस मामले में होगा खास
इस साल का MWC 2026 यानि Mobile World Congress मार्च के महीने में बार्सेलोना में होने जा रहा है।
MWC 2026 Barcelona में 2 मार्च से 5 मार्च के बीच होने वाला है।
इस ईवेंट के दौरान ही Vivo X300 Ultra को लॉन्च करने की सभी तैयार वीवो कंपनी की ओर से की जा चुकी है।
इस साल का MWC 2026 यानि Mobile World Congress मार्च के महीने में बार्सेलोना में होने जा रहा है। हर साल की तरह ही इस साल भी इस ईवेंट में बहुत से स्मार्टफोन्स ब्रांडस अपने स्मार्टफोन्स की पेशकश करने वाले हैं। इनमें Vivo का Vivo X300 Ultra भी होने वाला है। कंपनी अपने इस नए फ्लैगशिप मॉडल को कुछ सबसे खास फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। ईवेंट में पेशकश के बाद वीवो इस फोन को ग्लोबल बाजार में भी लॉन्च कर सकता है। इस खबर से सही मायने में फैंस बेहद उत्साहित लग रहे हैं।
SurveyVivo X300 और Vivo X300 Pro मॉडल पहले ही उपलब्ध
वीवो के पोर्टफोलियो में पहले से ही Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं। अब Vivo X300 Ultra के लॉन्च होने के बाद यह लाइनअप ज्यादा दमदार और आकर्षक हो जाने वाली है। अभी के लिए यह जानकारी मौजूद नहीं है वीवो के इस फोन की सेल कब से हो सकती है और इंडिया के बाजार में इसे लॉन्च किया जाता है या नहीं।
Vivo X300 Ultra के साथ क्या बदल जाएगा?
MWC 2026 Barcelona में 2 मार्च से 5 मार्च के बीच होने वाला है, इस ईवेंट के दौरान ही Vivo X300 Ultra को लॉन्च करने की सभी तैयार वीवो कंपनी की ओर से की जा चुकी है। Vivo X300 Ultra एक दमदार फोन होने वाला है, इसकी जानकारी और पुष्टि लॉन्च डिटेल्स के साथ ही कंपनी पहले ही दे चुकी है। अब सवाल उठता है कि किन फोन से वीवो के लेटेस्ट फोन की टक्कर हो सकती है। अगर ट्रेंड्स को देखा जाए तो वीवो अपने फ्लैगशिप फोन के साथ Find X9 Ultra और Xiaomi 17 Ultra को टक्कर दे सकता है। इन फोन्स के स्पेक्स भी दमदार हो सकते हैं।
इंडिया में कब लॉन्च हो सकता है वीवो फोन?
गौरतलब हो कि, कंपनी की ओर से ग्लोबल और इंडिया में वीवो फोन के लॉन्च के लिए एक ईवेंट किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लाइ सभी को मार्च तक का इंतज़ार करना होगा, इसके बाद यह पता चल ही जाएगा कि इंडिया और अन्य बाजारों में वीवो फोन काब एंट्री लेता है। अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक अन्य जानकारी ऐसा कहती है कि Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को चीन के बाजार नहीं पेश किया जाने वाला, अब देखना होगा कि वीवो ऐसा काब करता है।
अभी तक क्या जानकारी वीवो फोन को लेकर उपलब्ध है?
अभी के लिए Vivo X300 Ultra को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसा कहती हैं कि फोन का कैमरा और डिजाइन बेहद दमदार होने वाला है। हालांकि, इसके अलावा Vivo X300 Ultra का हार्डवेयर भी दमदार होने वाला है। ऐसा भी कह सकते है कि यह वीवो लाइनअप का अभी तक का सबसे दमदार फोन हो सकता है। अभी तक इसे लेकर इतना ही सामने आया है लेकिन आने वाले कुछ समय के लिए Xiaomi 17 Ultra को लेकर बहुत सी जानकारी सामने आ सकती है।
यह भी पढ़ें: भारत में चीनी स्मार्टफोन्स की सेल में आई भारी गिरावट..कारण देखकर चौंक जाएंगे
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile