तीन तीन 200MP कैमरा और धाकड़ परफॉरमेंस के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X10 Pro Max.. 22 सितंबर को है लॉन्चिंग

HIGHLIGHTS

Oppo Find X10 Pro Max को 200MP के तीन कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo की इस फोन सीरीज में Find X10 और Find X10E भी होने वाले हैं।

सभी फोन्स की लॉन्चिंग 22 सितंबर को होने वाली है।

तीन तीन 200MP कैमरा और धाकड़ परफॉरमेंस के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X10 Pro Max.. 22 सितंबर को है लॉन्चिंग

स्मार्टफोन कैमरा वॉर अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुँच चुकी है। जहां हाल ही में वीवो के Vivo X300 Ultra और ओप्पो के अपने Find X9 Ultra ने डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरे के साथ बाजार को हिलाया था, वहीं अब Oppo इस सेगमेंट में कुछ नया ही करने जा रहा है। चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि उसके नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप Find X10 सीरीज के फोन्स को चीन के बाजार में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज में Oppo Find X10 Pro Max एक ऐसा मोबाइल फोन होने वाला है, जो स्मार्टफोन के कैमरा की एक नई ही परिभाषा लेकर आ रहा है। यह दुनिया का पहला ऐसा फोन होने वाला है, जिसमें 200MP का डुअल नहीं, बल्कि 200MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है। यहाँ आपको Oppo के इस फोन के अलावा अन्य दोनों फोन्स के बारे में जानकारी मिलने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सैमसंग सेन्सर हो रहा इस्तेमाल

मशहूर टिप्स्टर आइस यूनिवर्स (Ice Universe) की मानें तो ओप्पो इस ऐतिहासिक ट्रिपल 200MP सेटअप के प्राइमरी कैमरे के लिए सैमसंग का सबसे एडवांस्ड HPC सेंसर इस्तेमाल करने वाली है, जिसके साथ बाकी दो सेंसर्स भी 200MP के अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के रूप में काम करेंगे। यह कॉन्फ़िगरेशन मोबाइल से ली जाने वाली इमेज आदि में अल्ट्रा-हाई रेजोल्यूशन, बिना किसी डिटेल लॉस के एक्सट्रीम जूम और नेक्स्ट-लेवल लो-लाइट क्लैरिटी डिलीवर करेगा।

डिजाइन कैसा होने वाला है?

डिजाइन और फिनिश की बात करें तो Find X10 Pro Max को तीन प्रीमियम शेड्स वार्म ऑरेंज (Warm Orange), मून व्हाइट (Moon White) और लाइट टाइटेनियम (Light Titanium) में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके प्री-ऑर्डर्स चीनी वेबसाइट पर शुरू हो चुके हैं, जिससे साफ हुआ है कि यह 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB जैसे चार भारी-भरकम स्टोरेज ऑप्शन में आने वाला है।

कितने फोन होने वाले हैं लॉन्च?

Oppo की ओर से चीन में एक ईवेंट के दौरान Pro Max के साथ दो अन्य मॉडल्स Find X10 और कॉम्पैक्ट Find X10E भी लॉन्च किए जाने वाले हैं। स्टैंडर्ड Oppo Find X10 को क़िंगचेंग (ऑरेंज फिनिश), आइस ब्लू और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा और इसमें भी प्रो मैक्स की तरह 12GB/256GB से लेकर 16GB/1TB तक के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे। वहीं, अधिक किफायती और कॉम्पैक्ट Find X10E को आइस ब्लू व लाइट टाइटेनियम कलर में लॉन्च किया जाने वाला है, जो 12GB+256GB और 16GB+512GB मॉडल में लॉन्च होने वाला है।

परफॉरमेंस कैसी होने वाली है?

परफॉर्मेंस और सिलिकॉन आर्किटेक्चर को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि कंपनी अब 2nm युग में छलांग लगाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टॉप-एंड Find X10 Pro Max को मीडियाटेक के लेटेस्ट 2nm आर्किटेक्चर पर बने Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जो एक्सट्रीम थर्मल एफिशिएंसी और ऑन-डिवाइस जेनेरेटिव एआई को पावर देगा। वहीं स्टैंडर्ड Find X10 में 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया कस्टमाइज्ड Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

स्मार्टफोन के अलावा क्या क्या लॉन्च होगा?

सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं, ओप्पो इस 22 सितंबर के इवेंट में अपनी नई वियरेबल और ऑडियो लाइनअप भी पेश करेगा। ईवेंट में नई स्मार्टवॉच Oppo Watch S2 (वाइब्रेंट ऑरेंज, मिस्टी पाउडर और माउंटेन शैडो ग्रे) और नेक्स्ट-जेनरेशन प्रीमियम ईयरबड्स Oppo Enco X4 (पिंक गोल्ड, सॉफ्ट व्हाइट और टाइटेनियम ग्रे) को भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 200MP मेन और 55MP के Square Selfie कैमरा के साथ आएंगे ये 3 फोन..हिलने वाला है स्मार्टफोन बाजार

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile