भारत के स्मार्टफोन सेगमेंट को FY 2025 में बड़ा झटका लगा है, असल में भारत में इस समय काल में पहली बार चीनी स्मार्टफोन्स की सेल में भारी गिरावट दर्ज की ही है।
सबसे ज्यादा प्रभावित हुए चीनी स्मार्टफोन्स ब्रांडस को देखा जाए तो यह Xiaomi, Oppo के अलावा OnePlus और Realme हैं।
45000 रुपये से ऊपर वाले प्राइस सेगमेंट को देखा जाए तो यह 36 फीसदी से बढ़कर 47 फीसदी हो चुका है।
भारत के स्मार्टफोन सेगमेंट को FY 2025 में बड़ा झटका लगा है, असल में भारत में इस समय काल में पहली बार चीनी स्मार्टफोन्स की सेल में भारी गिरावट दर्ज की ही है। सबसे ज्यादा प्रभावित हुए चीनी स्मार्टफोन्स ब्रांडस को देखा जाए तो यह Xiaomi, Oppo के अलावा OnePlus और Realme हैं। इस गिरावट के बाद चीनी कंपनियों को उनके रेविन्यू में लगभग लगभग 4.5% की गिरावट इसी पीरीअड में देखने को मिली है। जानकारी कहती है कि ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि देश में Premium Phones की मांग और ट्रेंड बढ़ रहा है। इसी कारण ऐसा देखने में आया है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
एंट्री और मिड-सेगमेंट को लगा है बड़ा झटका
इस समय काल को देखा जाए तो इसमें एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स के अलावा मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन्स की सेल में भारी गिरावट देखी गई है। 20 हजार रुपये से कम की कीमत में आने वाले स्मार्टफोन्स की सेल भी घटकर 29 फीसदी तक पहुँच चुकी है जो 38 फीसदी के आसपास थी।
इसकी अगर तुलना करके देखा जाए तो पूरा विपरीत देखने को मिलता है प्रीमियम सेगमेंट के लिए गिरावट नहीं बल्कि बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। 45000 रुपये से ऊपर वाले प्राइस सेगमेंट को देखा जाए तो यह 36 फीसदी से बढ़कर 47 फीसदी हो चुका है। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रीमियम सेगमेंट को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि ब्रांडस वाइज़ सेल पर क्या इफेक्ट हुआ है।
कौन से स्मार्टफोन्स ब्रांडस पर सबसे ज्यादा असर हुआ?
स्मार्टफोन्स ब्रांडस जैसे Oppo, OnePlus, Realme और Xiaomi के स्मार्टफोन्स की सेल में भारी गिरावट देखी गई है। अगर ओपो को देखा जाए तो यह 38 फीसदी गिरावट के साथ बाजार में मौजूद है, इसके अलावा OnePlus लगभग लगभग 13 फीसदी गिरा है, Realme को देखते हैं तो यह 8.4 फीसदी के आसपास गिरा है। इसके साथ साथ Xiaomi स्मार्टफोन की सेल 7 फीसदी तक घटी है। इतना होने के बाद भी कुछ ब्रांडस को ही यह समस्या झेलनी पड़ रही है, सभी ब्रांडस को नहीं। जैसे अगर Vivo और Lenovo को देखा जाए तो इन ब्रांडस को कोई समस्या नहीं हुई है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile