Cooler को AC बना देता है Maharaj Ji का ये जुगाड़! भक्तों को फ्री में दिया ये सालों पुराना नुस्खा?
क्या आप अपने घर में कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतल लाते रहते हैं।
कुछ समय के बाद आप इन बोतलों को कबाड़े में बेच देते हैं।
ये पुरानी प्लास्टिक की बोतल कूलर के लिए वरदान से कम नहीं। जानें कैसे।
रात को सोने से पहले कूलर में बर्फ डाली, दो घंटे बाद उठकर फिर डाली, फिर उठे, फिर डाली। यह सिलसिला गर्मियों में निरंतर चलता रहता है, ऐसा करने से आपको कुछ समय के लिए ठंडक तो मिलती है, लेकिन आपकी नींद भी खराब होती है, इससे आप सोते तो हैं नहीं और आपको थकान और हो जाती है। हालांकि, अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं और पूरी 8 घंटे की नींद लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। असल में, आपके घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक की बोतल गर्मी में वरदान साबित हो सकती हैं। आप इनके साथ अपने Cooler को AC में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको करना क्या होगा। यहाँ आप 5 स्टेप्स में इन प्लास्टिक की बोतल के साथ Cooler को AC का बाप बना सकते हैं।
Surveyएक पुरानी प्लास्टिक की बड़ी बोतल लें
घर में जो भी 1 लीटर या 2 लीटर की खाली Plastic Bottle कबाड़े में पड़ी है, उसे कबाड़े से उठा लें और कूलर के लिए एक नया और गजब का डिवाइस बनाने की तैयारी कर लें। एक से ज्यादा बोतलें तैयार रखें तो बेहतर है, क्योंकि एक के खत्म होते-होते दूसरी काम आ जाएगी।
बोतल में पानी और नमक डालें
बोतल को पूरी तरह पानी से भर दें। इसके बाद उसमें 4 से 5 चम्मच नमक डाल दें। यह वो स्टेप है जो पूरे जुगाड़ की जान है, इसे मिस मत करना। नमक क्यों जरूरी है, इसे जान लेना भी अच्छा होगा। नमक पानी का Freezing Point कम कर देता है। मतलब यह कि नमक वाला पानी सामान्य पानी से ज्यादा ठंडा जमता है और पिघलने में भी ज्यादा समय लेता है। हालांकि, अगर आप बाजार की कच्ची बर्फ इस्तेमाल करते हैं तो यह कुछ घंटे ही चलती है।
इस बोतल को फ्रीज़ में जमा लें
इस बोतल को अब पानी और नमक के साथ ढक्कन कसकर बंद करें और फ्रिज में जमने के लिए रख दें। कुछ घंटों में पूरी बोतल अंदर से जम जाएगी। अब आपका Ice Pack तैयार है, और यह कोई एक बार इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, इसे बार-बार Reuse किया जा सकता है।
अब इस जमी हुई बोतल को Cooler के पानी के टैंक में डाल दें
जमी हुई बोतल को उठाकर सीधे कूलर की टंकी में डाल दें। ढक्कन बंद होने की वजह से बोतल का पानी टंकी के पानी से नहीं मिलेगा, सिर्फ ठंडक बाहर आती रहेगी। यह ठंडक धीरे-धीरे टंकी के पूरे पानी को ठंडा कर देगी।
समय समय पर बोतल बदल दें
4 से 5 घंटे तक एक बोतल काफी है। उसके बाद उसे निकालकर वापस Freezer में रख दें और दूसरी जमी बोतल डाल दें। यही वजह है कि एक साथ 2-3 बोतलें तैयार रखना समझदारी है, यह बोतल बारी-बारी से इस्तेमाल होती रहेंगी और Cooling कभी कम ही नहीं होने वाली है। ऐसा करके आप अपने Cooler को AC का बाप बना सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी में धीमा पड़ गया है कूलर का फैन..50 रुपये का ये पुर्जा बना देगा तूफानमेल
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
