Cooler की गर्म हवा फिर से कूल कर देगा ये छोटा सा पुर्जा.. सुपर कूल हो जाएगा कमरा
क्या आप अपने पुराने कूलर के अचानक धीमा पड़ जाने से परेशान हैं।
आज हम आपको एक ऐसा शानदार जुगाड़ बताने वाले हैं, जो आपकी टेंशन दूर करेगा।
Cooler की गर्म हवा को कैसे फिर से कूल किया जाएगा, उसका तरीका यहाँ है।
गर्मी शुरू होने पर सभी अपना Cooler निकालते हैं, (जिनके घर में AC है वह उसकी सर्विस करवाते हैं) Cooler में पानी भरते हैं, चालू करते हैं। कुछ लोगों की किस्मत अच्छी होती है तो Cooler चल जाता है। हालांकि, कुछ लोगों की किस्मत अगर खराब ही है तो Cooler चलता ही नहीं है, हालांकि, कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनका कूलर चलता तो है लेकिन धीरे धीरे, ऐसे में गर्मी दूर होने के बजाए, आपके घर में तेजी से घुसी चली आती है। अब किया तो किया क्या जाए? कुछ लोग नए कूलर को खरीदने निकल पड़ते हैं। हालांकि, कुछ जिनका बजट कम है वह एक कूलर ठीक करने वाले को बुलाते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपने आप ही कुछ जुगाड़ लगाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि Cooler में सबसे पहले क्या चेक किया जा सकता है।
Surveyक्या हो सकती है समस्या की जड़?
कई बार होता है कि मात्र 100 रुपये के आसपास आने वाली चीज को बदलने की बजाए आप 8-10 हजार रुपये का नया कूलर खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं। हालांकि, अगर समय पर इसकी जांच कर ली जाए कि आखिर क्या सस्ते में आने वाला ये आइटम सही है या नहीं तो काम ऐसे ही बन जाने वाला है। सबसे पहले आपको Cooler के धीमे होने की वजह के तौर पर उसके Capacitor की जांच करनी चाहिए। अगर आप इसे समय रहते बदल देते हैं या बदलवा लेते हैं तो आपकी ये समस्या झट से दूर हो जाने वाली और आप फिर से अपने कूलर से बेहद शानदार कूलिंग ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!
Capacitor होता क्या और इसका काम क्या है?
हमें बहुत ज्यादा टेक्निकल नहीं होना है। बस इतना समझ लीजिए कि Capacitor कूलर की मोटर का वो छोटा सा पुर्जा है जो मोटर को पूरी ताकत से घूमने में मदद करता है। जैसे किसी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए Starter मोटर की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही कूलर की मोटर को पूरी स्पीड पर चलाने के लिए यह Capacitor जरूरी है। जब यह Capacitor कमजोर पड़ जाता है तो मोटर अपनी आधी या उससे भी कम स्पीड पर चलती है। पंखा धीरे घूमता है, Cooling Pad से हवा ठीक से नहीं गुजरती और नतीजा यह होता है कि कूलर ठंडी हवा की जगह गर्म हवा फेंकने लगता है।
कैसे पता करें असल में खराबी इसी पुर्जे की है?
यह पहचानना बहुत आसान है। अगर आपके कूलर में ये लक्षण दिख रहे हैं तो समझ लीजिए कि Capacitor ही खराब हो चुका है या धीरे धीरे हो रहा है।
कूलर चालू करने पर मोटर एक अजीब सी गुनगुनाहट करती है लेकिन पंखा खुद नहीं घूमता। हाथ से एक धक्का दो तो चलने लगता है। इसके अलावा पंखे की हवा पहले के मुकाबले बहुत कम हो जाती है, मोटर जल्दी गर्म होने लगती है, कूलर बीच-बीच में अपने आप बंद हो जाए तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपके कूलर में लगा Capacitor बदलने का समय या चुका है।
Capacitor को खरीदना कहाँ से है?
यह सबसे जरूरी सवाल है। कूलर की मोटर में आमतौर पर 2.5 MFD से लेकर 5 MFD तक का Capacitor लगता है। अब यह नंबर कहाँ से पता चलेगा? बस अपने पुराने Capacitor को निकालकर देखिए, उस पर ही यह नंबर लिखा होगा। उसी रेटिंग का नया Capacitor आप खरीद सकते हैं। अब इसे खरीदें कहाँ से? आप इसके लिए नजदीकी इलेक्ट्रॉनिक्स या हार्डवेयर की दुकान पर जा सकते हैं, यहाँ आपको यह 100-150 रुपये के आसपास की कीमत में मिल जाने वाला है। हालांकि, इसके अलावा आप इसे Amazon और Flipkart से भी ऑर्डर कर सकते हैं।
अब जब आपको यह मिल जाए तो आप इसे खुद से चेंज कर सकते हैं या किसी अनुभवी बिजली वाले को बुलाकर आप इसे चेंज करवा सकते हैं। ऐसा करने के बाद आप देखते हैं कि आपका कूलर फिर से कूलिंग और फास्ट हवा देने लगता है। कई मामलों में तो ऐसा भी होता है कि यह आपको कंबल भी उढ़वा सकता है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कबाड़े में पड़े पुराने Cooler से तैयार कर लें नया..40 मीटर दूर फेंकेगा जबरदस्त कूलिंग
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
