Gold Price Today, 18 June 2026: आज कितना है 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Gold Price Today, 18 June 2026: आज कितना है 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Gold Price Today, 18 June 2026: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह बाजार खुलने से पहले अलग-अलग स्रोतों से जारी ताजा आंकड़ों में सोने के दाम अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए। यदि आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जान लें। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोना आज 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 20 रुपये यानी 0.01% की बढ़त के साथ 1,53,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,53,879 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,148 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं बुलियन्स के अनुसार सोने का रेट 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,51,250 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,346 रुपये90,768 रुपये1,13,460 रुपये11,34,600 रुपये
22 कैरेट13,864 रुपये1,10,912 रुपये1,38,640 रुपये13,86,400 रुपये
24 कैरेट15,124 रुपये1,20,992 रुपये1,51,240 रुपये15,12,400 रुपये

बुधवार को सोने का क्या रहा हाल?

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मजबूत रुपये और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों की खरीदारी कम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 4,800 रुपये घटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली कमजोरी के साथ 4,327.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी का आज का भाव

चांदी के दाम में भी रोजाना बदलाव जारी है। गुरुवार सुबह बाजार खुलने से पहले जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत घटकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

MCX पर चांदी के वायदा भाव में हल्की तेजी देखने को मिली। सुबह तक इसका भाव 239 रुपये यानी 0.09% बढ़कर 2,52,046 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 2,51,807 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी का रेट 2,49,510 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं गुडरिटर्न्स ने इसकी कीमत 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक चांदी का भाव 2,47,688 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

ग्रामचांदी का भाव
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

बुधवार को चांदी की कीमत में कितनी गिरावट?

बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के चलते कारोबारियों की दिलचस्पी कम रही। इसके परिणामस्वरूप चांदी 5,300 रुपये सस्ती होकर 2,55,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को इसका बंद भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी भी 0.18% फिसलकर 69.89 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सोच से भी सस्ता, 42000 की सीधी छूट! बार-बार नहीं आता ऐसा मौका

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile