2 से 3 महीने और.. खत्म होने वाला है Panchayat Seaosn 5 का इंतज़ार.. भूषण-बिनोद बने ‘बदमाश एक्टर’?

2 से 3 महीने और.. खत्म होने वाला है Panchayat Seaosn 5 का इंतज़ार.. भूषण-बिनोद बने ‘बदमाश एक्टर’?

फुलेरा की गलियों में इन दिनों एक ही सवाल बड़े पैमाने पर घूम रहा है। पंचायत का पांचवां सीजन (Panchayat Season 5) आखिर कब आएगा? इस बार जवाब किसी अफवाह से नहीं, सीधे प्रधान जी की जुबानी आया है। रघुबीर यादव (यानि पंचायत सीजन 4 के प्रधान जी) ने एक रिपोर्ट के अनुसार कहा कि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, सभी की डबिंग भी पूरी तरह से हो चुकी है। इस समय पंचायत सीजन 5 की एडिटिंग पर काम चल रहा है। पंचायत 5 की रिलीज को लेकर उनसे किए गए सवाल में उन्होंने कहा कि अभी 2 से 3 महीने और लगेंगे, क्योंकि फिलहाल शो अपने आखरी चरण में है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

2-3 महीने में आ सकता है पंचायत सीजन 5?

इस समय के पंचायत सीजन 5 की रिलीज को लेकर सामने आ रहे अपडेट को देखा जाए तो कहानी शूट हो चुकी है, डबिंग रिकॉर्ड हैं और फुलेरा को आखिरी शक्ल एडिटिंग टेबल पर दी जा रही है। एक बात ध्यान रहे, यह Amazon Prime Video या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक रिलीज डेट नहीं है, यह पंचायत के ही एक कलाकार की ओर से दिए गए एक इंटरव्यू के आधार पर आपको बताया जा रहा है।

भूषण-बिनोद को लेकर भी प्रधान जी ने किया बड़ा खुलासा

जब पूछा गया कि इस शो में किस किरदार ने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान-परेशान किया, तो रघुबीर यादव ने किसी एक नाम पर बात नहीं रोकी। उनके अनुसार सारे एक्टर बहुत अच्छे हैं और बहुत दिनों बाद ऐसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। सभी ने अपने किरदारों को बड़े सलीके से निभाया है। सेट पर मजा आता था, क्योंकि लगता था कि कोई किसी से कम नहीं।

फिर भी बिनोद और भूषण का जिक्र उन्होंने खास तौर पर किया और दोनों को प्यार से ‘बड़े बदमाश एक्टर’ कहकर बात को समाप्त किया। अशोक पाठक और दुर्गेश का नाम लेते हुए उन्होंने भूषण को बनराकस के नाम से भी याद किया।

नई धुनों के साथ आ सकती है पंचायत सीजन 5?

पंचायत सीजन 5 सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया कुछ समय पहले इशारा कर चुके हैं कि नए सीजन में म्यूजिक के साथ कुछ नए प्रयोग किए जा रहे हैं। यानी इस बार फुलेरा सिर्फ दिखेगा नहीं, थोड़ा अलग सुनाई भी दे सकता है। फिलहाल रघुबीर यादव जियो हॉटस्टार की सीरीज हुंकार में बापजी के किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन फैंस की नजर अब भी उसी सवाल पर टिकी है कि आखिर पंचायत के पांचवें सीजन की कहानी क्या मोड़ ले सकती है और मेकर्स की ओर से इसमें क्या नया जोड़ा जा रहा है?

यह भी पढ़ें: चंदन महतो वाली से ज्यादा तगड़ी हैं ये 4 वेब सीरीज, पहले ही मिनट से ताबड़तोड़ एक्शन शुरू..

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile