चंदन महतो वाली से ज्यादा तगड़ी हैं ये 4 वेब सीरीज, पहले ही मिनट से ताबड़तोड़ एक्शन शुरू..
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नीरज पांडे की चर्चित वेब सीरीज ‘Khakee: The Bihar Chapter’ आप शायद ही भूल पाएंगे। इसका हर सीन आपको अभी तक याद होगा। 8 से अधिक IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज ने 2000 के दशक की शुरुआत में बिहार के अपराध, खाकी वर्दी और बाहुबल की ऐसी कच्ची तस्वीर को हमारे सामने रखा है कि इसका हर एक सीन हैरान ही कर देता है। कहानी में जहां एक तरफ आईपीएस अमित लोढ़ा की सख्त कानून-व्यवस्था लागू करने का जज्बा दिखाई देता है, वहीं दूसरी तरफ एक आम डीजल चोर से राज्य की राजनीति तक अपनी दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर चंदन महतो का जीवन भी देखने को मिलता है। आज हम आपको कुछ ऐसे या यूं कहें कि 4 ऐसी वेब सीरीज के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो चंदन महतो वाली से भी ज्यादा तगड़ी हैं। इन वेब सीरीज में पुलिस-गैंगस्टर की लड़ाई ऐसी है कि देखकर आपके पसीने ही छूट जाने वाले हैं।
SurveyThe Family Man
Amazon Prime Video की यह वेब सीरीज IMDb पर 8.7 रेटिंग के साथ बेहतरीन वेब सीरीज में शामिल है। मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय से सजी इस सीरीज के सभी सीजन सुपरहिट रहे हैं। कहानी एक साधारण दिखने वाले मिडिल क्लास फैमिली मैन ‘श्रीकांत तिवारी’ की है, जो असल में एक सीक्रेट इंटेलिजेंस एजेंसी (TASC) का सीनियर एनालिस्ट है। देश को बड़े आतंकी खतरों से बचाते हुए अपनी निजी जिंदगी और परिवार को संभालने की उसकी जद्दोजहद इस वेब सीरीज को बेहद रियलिस्टिक और रोमांचक बनाती है।
Bhaukaal
मुजफ्फरनगर के अपराध पर एक आईपीएस का सीधा प्रहार इस वेब सीरीज में देखने को मिलता है। वेब सीरीज MX Player पर आती है, और इसके कई सीजन यहाँ आ चुके हैं, इसकी IMDb रेटिंग: 7.8 है। अगर आपको ‘खाकी’ में पुलिस अफसर और लोकल गैंगस्टर्स के बीच की सीधी भिड़ंत पसंद आई थी, तो ‘भौकाल’ आपको निराश नहीं करने वाली है। यह कहानी आईपीएस नवनीत सिकेरा के जीवन की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। मोहित रैना ने इसमें आईपीएस नवीन सिकेरा का किरदार निभाया है, जो क्राइम के गढ़ माने जाने वाले मुजफ्फरनगर में बेखौफ अपराधियों और बाहुबलियों का खौफ खत्म करने के लिए अपना ‘भौकाल’ कायम करता है।
Abhay
ZEE5 की इस वेब सीरीज को IMDb पर 8 रेटिंग मिली हिय। कुणाल खेमू के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानी जाने वाली इस सीरीज के अब तक कई सीजन आ चुके हैं। कहानी स्पेशल टास्क फोर्स के सख्त अफसर अभय प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी भी केस की गुत्थी सुलझाने के लिए सीधे अपराधी के दिमाग से सोचना शुरू करता है।
Rangbaaz
90 के दशक का माफिया राज और खूनी सियासत का खेल इस वेब सीरीज में देखने को मिल जाता है। इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। सच्ची घटनाओं पर आधारित बाहुबली ड्रामा सच्ची घटनाओं की जमीन पर रची गई यह सीरीज 90 के दशक के उत्तर प्रदेश (गोरखपुर) के उस दौर को जीवंत करती है, जहां छात्र राजनीति से निकले युवा बाहुबल और गोलियों के दम पर पूरे सूबे की सियासत तय करते थे। कहानी में एक ऐसे बाहुबली गैंगस्टर के खौफ और पतन को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: OTT लवर्स हो जाएं तैयार! इस हफ्ते आ रही हैं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज़, लगेगा कॉमेडी से लेकर थ्रिलर का तड़का
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
