OTT लवर्स हो जाएं तैयार! इस हफ्ते आ रही हैं ये 5 धांसू फिल्में-सीरीज़, लगेगा कॉमेडी से लेकर थ्रिलर का तड़का
ये हफ्ता नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए खास रहने वाला है।
इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर क्राइम थ्रिलर के साथ कॉमेडी और इमोशंस का होगा धमाल।
चुंबक के नए एपिसोड इस हफ्ते रिलीज होने की उम्मीद है।
नेटफ्लिक्स लवर्स तैयार हो जाइये, क्योंकि ये हफ्ता आपके लिए बिलकुल शानदार रहने वाला है। इस पूरे हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कुछ ऐसी शानदार फिल्में और सीरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं जिन्हें देखने के बाद आप खुद को उनका फैन बनने से रोक नहीं पाएंगे। आज कि इस लिस्ट में हम आपके लिए इमोशनल ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज़ का पिटारा लेकर आए हैं। इन सीरीज़ और फिल्मों की कहानी ही कुछ ऐसी है कि एक बार अगर आपने इन्हें देखना शुरू किया तो बीच में इन्हें अधूरा नहीं छोड़ पाएंगे। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में।
SurveyOh My Dog
ओह माय डॉग नेटफ्लिक्स पर 1 अक्टूबर से स्ट्रीम की जाएगी, ये हिंदी फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक जवान लड़के और एक आवारा कुत्ते के बीच के बॉन्ड की कहानी दिखाती है। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय है। यह फिल्म डॉग और एनिमल लवर्स के लिए बहुत ख़ास रहने वाली है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा, पवन मल्होत्रा और विजय मिश्रा जैसे कलाकारों ने अपनी अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

Chumbak
चुंबक एक कॉमेडी सीरीज है। यह सीरीज़ इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर आएगी। हालांकि इसके 8 एपिसोड्स पहले से रिलीज़ हो चुके हैं। वहीं इस सीरीज के कुछ नए एपिसोड्स इस हफ्ते रिलीज होंगे। हालांकि, रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फैंस के बीच चुंबक फिलहाल काफी सुर्खियों में है। इस सीरीज़ को IMDb पर 6.5 की रेटिंग्स मिली हैं।

Hashtag Love
Hashtag Love तमिल की एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। सीरीज की कहानी एक डेटिंग ऐप की फाउंडर और इन्वेस्टर मैथ्यू के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों के अपने अपने ओपिनियंस के वजह से प्यार की समझ को लेकर बहस छिड़ जाती है। कपल के इस ही प्यार और लड़ाई वाले रिश्ते पर सीरीज की कहानी आधारित है। दर्शक इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Demon Slayar: Infinity Castle
ये एक जापानी एक्शन एडवेंचर फिल्म है। यह फिल्म 28 स्टीमबर यानी आज से नेट्फ़्लिकस पर स्ट्रीम होगी, फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। आईएमडीबी के मुताबिक इस फिल्म ने 12 अवॉर्ड्स जीते हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 35 मिनट है। खासकर बच्चों को इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।

After The Quake
यह सीरीज़ 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगेगी, इस सीरीज की कहानी जापान में आए हानशिन-अवाजी भूकंप के आने के बाद वहां के लोगों की दर्द-पीड़ा और परेशानियों को दिखाती है। यह सीरीज़ यकीनन आपकी आँखों को नम कर देगी। और भूकंप के सरवाइवर्स के बारे में सोचने पर मजबूर कर देगी। ये भूकंप 17 जनवरी 1995 को जापान के दक्षिणी हिस्से में आया था। IMdb पर इस सीरीज़ को 5.1 की रेटिंग्स प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड्स वाली कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज़ ने ओटीटी पर आते ही मचाया हुड़दंग, लगातार कर रही ट्रेंड
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
