6 एपिसोड्स वाली कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज़ ने ओटीटी पर आते ही मचाया हुड़दंग, लगातार कर रही ट्रेंड

HIGHLIGHTS

ओटीटी पर आते ही छाई क्राइम सीरीज।

6 एपिसोड की सीरीज टॉप 10 में कर रही ट्रेंड।

कोर्ट रूम ड्रामा का ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा।

6 एपिसोड्स वाली कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज़ ने ओटीटी पर आते ही मचाया हुड़दंग, लगातार कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर हफ्ते कोई न कोई सीरीज़ या मूवी आती ही रहती है, लेकिन क्राइम सीरीज की फैन फॉलोइंग का एक अलग ही फैन बेस है। जिस सीरीज़ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसकी कहानी एक जाने माने टॉपिक पर बनाई गई है, यह सीरीज़ आपको रियल लाइफ से कनेक्ट करेगी। आप भी सोच रहे होंगे की हम ऐसी कौनसी सीरीज़ की बात कर रहे हैं तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये और हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहिये।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आते ही टॉप 10 में छाई ये सीरीज

इस क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ने जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर दस्तक दी है और पूरे के पूरे ओटीटी को हिला कर रख दिया है। इस सीरीज़ ने आते ही ओटीटी पर अपना सिक्का जमा लिया और टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हो गई है। इतने हिंट्स के बाद तो आप समझ ही गए होंगे की हम कौन सी सीरीज़ की बात कर रहे हैं, फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं की हम यहां ‘हुंकार: द रोअर’ की बात कर रहे हैं।

सीरीज़ की स्टारकास्ट

इस सीरीज़ को नित्या मेहरा और करण डी कपाड़िया ने निर्देश किया है। 6 एपिसोड की इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी कास्टिंग है, सैयारा में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद सबके दिलों पर छाने वाली अनीत पद्दा ने इसमें एक इंटेंस और सीरीयस रोल निभाया है। इसी के साथ सीरीज़ में फातिमा सना शेख, जीशान अयूब, रघुबीर यादव, राम कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

क्या है कहानी?

सीरीज में अनीत ने ओरछा की एक 17 साल की लड़की मीनू रावत का किरदार निभाया है, मीनू ने खुद को भगवान बताने वाले ताकतवर बाबा सुनील चाकोसी उर्फ बापजी (रघुबीर) पर रेप का आरोप लगाया है। वह बाबा सुनील के ही स्कूल की छात्रा है, उनके आश्रम में रहती है और उसके माता-पिता उनके भक्त हैं। इस आरोप से पूरा देश हैरान रह जाता है। यह केस नई-नई IPS बनीं ACP जसलीन (फातिमा सना शेख) को सौंपा जाता है। उनकी सबसे बड़ी मदद एक परेशानहाल वकील (मोहम्मद जीशान अय्यूब) करते हैं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब अपोजिशन के वकील (राम कपूर) उनकी उम्र और लाइफस्टाइल को लेकर सवाल उठाते हैं जिससे इस आरोप पर सवाल उठने लगते हैं कि क्या मीनू रावत सच बोल रही है या ये सिर्फ एक साजिश है?

यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Poco M8x vs Vivo T5 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile