स्पैम या प्रोमोशनल कॉल-SMS नहीं करेंगे परेशान, DND ऐप हो गया उपलब्ध, मिलेंगे ये खास फीचर्स
TRAI DND App से Spam Calls और प्रमोशनल मैसेज को नियंत्रित किया जा सकता है.
यूजर्स Full DND या Partial DND सुविधा चुन सकते हैं.
ऐप सभी टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है.
भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए Spam Calls और प्रमोशनल मैसेज बड़ी परेशानी बन चुके हैं. कई लोगों के फोन पर दिनभर अनचाहे कॉल और विज्ञापन वाले मैसेज आते रहते हैं. ऐसे में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने यूजर्स को राहत देने के लिए DND ऐप उपलब्ध कराया है. इस ऐप की मदद से लोग तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन से प्रमोशनल कॉल और मैसेज मिलने चाहिए और कौन से नहीं.
Surveyक्या है TRAI DND App?
TRAI DND App एक आधिकारिक प्लेटफॉर्म है, जिसकी मदद से मोबाइल उपयोगकर्ता अपने Do Not Disturb (DND) विकल्पों को सीधे स्मार्टफोन से नियंत्रित कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए यूजर्स Full DND या Partial DND सुविधा का चयन कर सकते हैं. यानी आप चाहें तो सभी प्रमोशनल कॉल और मैसेज बंद कर सकते हैं या फिर केवल कुछ विशेष कैटेगरी के मैसेज की अनुमति दे सकते हैं. इसका उद्देश्य यूजर्स को अपने मोबाइल पर आने वाले अनचाहे संचार पर अधिक कंट्रोल देना है.
ऐप में मिलते हैं ये खास फीचर्स
TRAI DND App में कई उपयोगी सुविधाएं दी गई हैं जो इसे मोबाइल यूजर्स के लिए आसान बनाती हैं. ऐप के माध्यम से Full DND या Partial DND सक्रिय किया जा सकता है. उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न कैटेगरी के कॉल और मैसेज को स्वीकार या ब्लॉक कर सकते हैं.
Think of it as telling the system:
— TRAI (@TRAI) June 17, 2026
– “These are the promotional communications I am interested in.”
– “And these are the ones I would rather not receive.”
More relevance. Less clutter.
Greater control over your mobile experience.
Because your preferences should matter. 👇
OTP वेरिफिकेशन के जरिए DND सेवा को जल्दी एक्टिव किया जा सकता है. इसके अलावा यूजर्स कभी भी अपने DND स्टेटस की जांच और बदलाव कर सकते हैं. TRAI का दावा है कि ऐप का इंटरफेस सरल और सुरक्षित है, जिससे किसी भी मोबाइल यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी.
क्यों जरूरी है यह ऐप?
TRAI के अनुसार यह ऐप मोबाइल यूजर्स को अपने फोन पर अधिक कंट्रोल देता है. इसके जरिए अनावश्यक Spam Calls और प्रमोशनल मैसेज की संख्या कम की जा सकती है. इससे मोबाइल इनबॉक्स अधिक व्यवस्थित रहता है और बार-बार आने वाले विज्ञापन मैसेज से राहत मिलती है.
साथ ही यूजर्स को जरूरी बैंकिंग अलर्ट, सेवा संबंधी अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण संदेश मिलते रहते हैं. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि यह सुविधा सभी टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहकों के लिए समान रूप से काम करती है.
किन लोगों के लिए है सबसे ज्यादा फायदेमंद?
यह ऐप उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो लगातार टेलीमार्केटिंग कॉल से परेशान रहते हैं. ऐसे ग्राहक जो प्रमोशनल मैसेज पर अधिक नियंत्रण चाहते हैं, उनके लिए भी यह ऐप लाभदायक है. इसके अलावा जो लोग DND सेटिंग्स को आसान तरीके से अपडेट करना चाहते हैं और पारदर्शी संचार अनुभव चाहते हैं, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
डिजिटल सुरक्षा में भी मिलेगी मदद
विशेषज्ञों का मानना है कि Spam Calls और फर्जी संदेश कई बार साइबर ठगी का कारण भी बनते हैं. ऐसे में अनावश्यक कॉल और मैसेज को सीमित करना डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है. TRAI DND App यूजर्स को सुरक्षित और व्यवस्थित मोबाइल अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
बढ़ती साइबर ठगी और Spam Calls के दौर में यह ऐप मोबाइल यूजर्स को अपने संचार पर बेहतर नियंत्रण देने का काम कर सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
