ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर 8 एपिसोड की सीरीज, झिंझोड़ कर रख देगी सच्ची घटना पर आधारित कहानी

ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर 8 एपिसोड की सीरीज, झिंझोड़ कर रख देगी सच्ची घटना पर आधारित कहानी

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई नई वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन बहुत कम शो ऐसे होते हैं जो रिलीज के कुछ ही दिनों में दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। हाल ही में आई एक क्राइम थ्रिलर ने यही कमाल किया है। स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद बेहद कम समय में यह सीरीज प्लेटफॉर्म की नंबर 1 ट्रेंडिंग लिस्ट में पहुंच गई। IMDb पर भी इस सीरीज को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसकी कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ की है। चूंकि इसकी कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है, इसलिए इसका सस्पेंस और थ्रिल पहले से ही ज्यादा प्रभावशाली महसूस होता है और शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखता है।

किस बारे में है कहानी?

सीरीज की कहानी 1978 के चर्चित रंगा-बिल्ला केस पर आधारित है। उस दौर में इन दोनों अपराधियों ने मुंबई और दिल्ली में कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया था। बाद में एक हाई-प्रोफाइल कपल के बच्चों के अपहरण और हत्या के मामले में दोनों को दोषी ठहराया गया और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई।

कहानी को दो अलग-अलग ट्रैक पर आगे बढ़ाया गया है। एक ओर पुलिस अपराध की गुत्थी सुलझाने में जुटी दिखाई देती है, जबकि दूसरी ओर रंगा और बिल्ला के अपराधों और उनकी गतिविधियों को विस्तार से दिखाया गया है। इसी पैरलल कहानी कहने के अंदाज की वजह से सीरीज लगातार रोमांच बनाए रखती है और दर्शकों को आखिर तक बांधे रखती है।

अली फज़ल लीड रोल में

इस वेब सीरीज का नाम ‘राख’ है, जिसे 11 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। इसमें अली फजल एक जांच अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी गंभीर और दमदार एक्टिंग कहानी को और मजबूत बनाती है। वहीं सोनाली बेंद्रे ने पीड़ित बच्चों की मां का किरदार निभाया है। सीरीज में रंगा और बिल्ला से प्रेरित अपराधियों के नाम रज्जो और बाबू रखे गए हैं।

दमदार है क्लाइमैक्स

सीरीज का क्लाइमैक्स बेहद भावुक और झकझोर देने वाला है। खासकर चाइल्ड आर्टिस्ट की परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती है। इसके अलावा कहानी में अपराधियों के अतीत और उनके मानसिक व्यवहार को भी दिखाया गया है, जिससे उनके क्रिमिनल माइंडसेट के पीछे की मनोवैज्ञानिक परतों को समझने का मौका मिलता है।

सच्ची घटना पर आधारित

अमेजन प्राइम वीडियो की इस 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। ‘राख’ में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह सीरीज 1978 में दिल्ली में हुए कुख्यात बिल्ला-रंगा अपहरण और हत्या कांड की सच्ची घटना से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें: ये होगा दुनिया का पहला 10,000 निट्स ब्राइटनेस डिस्प्ले वाला फोन, बैटरी क्षमता देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखे!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile