दिवाली तक नहीं लगेगा MDR..UPI Payments को लेकर सामने आई बड़ी खुशखबरी, खुशी से झूम उठे व्यापारी
UPI MDR Alert: दो दिन बाद लागू होने वाले MDR charges को लेकर बड़ा फैसला।
सरकार अब दिवाली तक तक कोई चार्ज नहीं लगाने वाली है।
अभी के लिए आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन MDR Charge अब दिवाली के बाद ही लगने वाले हैं।
UPI payments पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाला MDR फिलहाल जारी नहीं किया जा रहा है। NPCI की UPI and Services Steering Committee ने festive season को देखते हुए Merchant Discount Rate यानी MDR को तुरंत लागू न करने का फैसला लिया है। अब यह व्यवस्था Diwali के बाद लागू होने वाली है, हालांकि इसकी नई डेट को लेकर अभी तक के लिए कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Surveyजानकारी के लिए बता देते हैं कि यह फैसला ऐसे समय पर सामने आया है, जब merchant groups, trader associations, fintech firms और payment companies festive season के दौरान नए charges को लेकर राहत की मांग कर रहे थे। कारोबारियों की चिंता थी कि इस समय अतिरिक्त payment cost जोड़ने से उनका बिजनेस प्रभावित होने वाला है।
15 अक्टूबर से क्यों लागू नहीं हो रहा MDR?
Committee के अनुसार, select Person-to-Merchant यानी P2M UPI transactions पर MDR festive season के बाद लागू किया जाएगा और इसकी तारीख अलग से बताई जाएगी। इस डिलै की एक बड़ी वजह festive season में होने वाली ज्यादा खरीदारी है। अतिरिक्त transaction cost merchants पर नया बोझ डाल सकती है और ऐसी स्थिति में कुछ कारोबारी इसकी लागत हाइयर प्राइस या दूसरे चार्जेस के रूप में ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं। Finance Minister भी पहले कह चुकी हैं कि MDR से जुड़ा फैसला stakeholders पर छोड़ा जाएगा।
UPI and Services Steering Committee today decided that, keeping in mind the festive season, Merchant Discount Rate (MDR) on select Person-to-Merchant (P2M) UPI transactions, shall be implemented immediately post Diwali at a date to be notified separately https://t.co/yXWGuj6Z9M
— ANI (@ANI) October 13, 2026
हर UPI Payment पर नहीं लगेगा MDR
यहां सबसे जरूरी बात यह है कि प्रस्तावित MDR हर UPI लेनदेन पर लागू नहीं होने वाला है। जानकारी के अनुसार, Prepaid Payment Instruments (PPI) जैसे वॉलेट्स के जरिए किए जाने वाले 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI payments पर MDR लगाने का प्रस्ताव है। UPI लेनदेन को अगर अभी तक देखा जाए तो यह किसी भी तरह के MDR से दूर ही थे।
कितना लगेगा MDR?
UPI Steering Committee की ओर से पिछले महीने शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 2,000 रुपये से ऊपर के eligible transactions पर 0.4 प्रतिशत यानी 40 बेसिक पॉइंट्स MDR लगाया जाएगा। इसका मतलब है कि अगर payment 10,000 रुपये की है तो MDR 40 रुपये बनेगा। वहीं 75,000 रुपये से ज्यादा के payments के लिए maximum charge को 300 रुपये पर कैप किया गया है।
फिलहाल यूजर्स और मर्चेंट्स के लिए राहत यही है कि 15 अक्टूबर से यह नया चार्ज लागू नहीं हो रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि NPCI Diwali के बाद इसकी इस नई व्यवस्था को कब लागू करती है।
यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ ColorOS 17, कमाल के हैं नए फीचर और किन फोन्स को कब मिलेगा नया अपडेट
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
