दिल दहला के रख देगी ये 1 घंटे 56 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर, धांसू है पुल हादसे के पीछे छिपे खौफनाक सच की कहानी
Netflix पर ट्रेंड कर रही परिणीति चोपड़ा स्टारर मूवी।
रिलीज के बाद टॉप 10 में बनाई जगह।
इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है इस फिल्म का जॉनर।
ओटीटी पर हर हफ्ते को कोई न कोई वेब सीरीज़ और मूवी रिलीज़ होती ही रहती है। इसमें कोई शक नहीं कि इन सभी वेब सीरीज़ और मूवीज में क्राइम, थ्रिल और सस्पेंस वाली सीरीज़ और मूवीज़ सबसे ज़्यादा पसंद की जाती हैं। दर्शकों की पहली पसंद अक्सर ऐसी ही सीरीज़ और मूवीज़ होती हैं। क्राइम थ्रिलर फिल्मों का एक अलग ही क्रेज है और अगर इन्वेस्टिगेटिव जॉनर हो, तो यह कहानी से बांधे रखने का काम करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ग़दर मचाया हुआ है। रिलीज़ होने के कुछ समय बाद ही इस फीचर फिल्म ने टॉप 10 में अपनी थाक जमा ली है।
Surveyटॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्म
जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं की ओटीटी पर आते ही इस क्राइम थ्रिलर ने टॉप 10 की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। ये मूवी 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और फ़िलहाल नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। अब आप भी सोच रहे होंगे की भला हम किस मूवी की बात कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बात परिणीति चोपड़ा स्टारर मूवी रिपोर्टिंग लाइव (Reporting Live) की हो रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा से एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट संध्या यादव का किरदार निभाया है साथ ही देवेन भोजानी ने भी एक अहम रोल प्ले किया है। यह फिल्म मुंबई के एक न्यूज चैनल में काम करने वाली पत्रकार संध्या यादव और उनके कैमरामैन विनोद शर्मा की कहानी है। इस फिल्म की कहानी महाराष्ट्र में एक पुल गिरने की घटना के इर्दगिर्द घूमती है, जिसमें स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी, बाद में की गयी जांच के दौरान उन्हें ऐसे सबूत मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि अवैध रेत खनन ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया था। इसके बाद संध्या अपने कैमरामेन के साथ इस अपराध की गहरी जांच में जुट जाती है। लेकिन यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता क्योंकि इसके पीछे कई बड़ी ताकतें मौजूद होती हैं जो इसके लिए किसी की जान भी ले सकती है।
फिल्म की स्टारकास्ट और प्लेटफॉर्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ध्रुव त्रिपाठी द्वारा निर्देशित ‘रिपोर्टिंग लाइव’ एक थ्रिलर फिल्म है, इसकी कहानी त्रिपाठी और मिहिर जाधव ने लिखी है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी के साथ-साथ अमोल पालेकर, शेखर सुमन, आदिल हुसैन और अन्य कलाकार भी हैं। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस मूवी की IMDb रेटिंग 10 में से 6 है।
यह भी पढ़ें: Airtel के 2GB डेली डेटा वाले नए प्लान की एंट्री! कीमत 1.5GB वाले प्लान से भी कम, देखें सभी बेनिफिट्स
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
