थिएटर्स में नहीं चला जादू, OTT पर आते ही मचाया तहलका, रातों-रात बनी नंबर-1 फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी फ्लॉप रही थी।
ओटीटी पर आते ही रातों रात बनी ट्रेडिंग नंबर 1
रोम कॉम, रोमांस, सस्पेंस, और ड्रामा प आधारित है कहानी।
आज जिस फिल्म की बात हम आपसे कर रहे हैं, वो मूवी बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर साबित हुई है । लेकिन हालहि में ओटीटी पर रिलीज़ होने के बाद इस मूवी ने रातों रात पूरा ओटीटी हिला डाला है । ओटीटी पर रिलीज़ हुई यह मूवी एक रोम कॉम ड्रामा मूवी है जिसने ओटीटी पर आते ही अपना नाम ट्रेडिंग लिस्ट में दर्ज करा लिया है ।
Surveyअगर आप कोई हल्की-फुल्की रोम-कॉम ड्रामा देखने की सोच रहे हैं तो ओटीटी पर हालिया रिलीज फिल्म देख सकते हैं। भले ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में ज्यादा न देखा गया हो लेकिन यह ओटीटी पर आते ही ट्रेंड करने लगी है।
अगर आपको भी हल्की-फुल्की रोम कॉम वाली मूवीज पसंद हैं , और आप किसी ऐसी ही मूवी को स्ट्रीमिंग के लिए ढूंढ रहे हैं तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है। जिस मूवी के बारे में आज हम बात कर रहे हैं उस फिल्म की कहानी एक शक़्स के इर्दगिर्द घूमती है जो डेटिंग ऐप और प्यार के चक्कर में फंस चुका होता है। इस फिल्म की कहानी भले ही सिनेमाघरों में अपना सिक्का नहीं जमा पाई लेकिन इसने ओटीटी पर आते ही हुड़दंग मचा दिया।

क्या है मूवी का नाम?
इतने हिंट के बाद तो अब आप भी समझ ही गए होंगे कि यहां हम कौन सी मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन फ़िर भी हम आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि यहां हम 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म रोमांचकम (Romanchakam) की बात कर रहे हैं। रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म में सुमंत प्रभास और अनंतिका सनिलकुमार ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है।
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक एंटरप्रेन्योर अन्वेश (सुमंत प्रभास) के इर्द-गिर्द घूमती है जो डेटिंग ऐप से जुड़ा एक स्टार्टअप शुरू करता है। अन्वेश के इसी स्टार्टअप के बीच उसे चेन्नई की रहने वाली मैथिली (अनंतिका अनिलकुमार) से प्यार हो जाता है। वह दोनों पहली बार जब हैदराबाद में मिलते हैं तो उनका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रोमांस कॉमेडी और सस्पेंस से भरी उलझन में बदल जाता है।

किस ओटीटी पर है रोमांचकम मूवी?
रोमांचकम पिछले महीने 2 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, हालांकि वहां इस मूवी का पैर नहीं जम पाया । क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने के बाद ही इस मूवी को लोगो ने बड़ी तदाद में देखना शुरू कर दिया और प्यार भी लुटाया।
रोमांचकम ने आते ही रातों रात नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के स्थान पर धाक जमा दी है। फिल्म इस वक्त टॉप 10 लिस्ट में ट्रेंड कर रही है। इसने सभी टॉप फिल्मों को पछाड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: अपने रिस्क पर ही देखना 8 एपिसोड की ये दिल दहला देने वाली सीरीज़, सस्पेंस इतना तगड़ा घूम जाएगा दिमाग
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
