बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा! 45 हजार से कम में मिलते हैं ये 5 तगड़े स्मार्टफोन्स

HIGHLIGHTS

देखिये दमदार बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस वाले ये शानदार फोन।

Vivo T5 5G में 7050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

Motorola Edge 70 Pro में मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है।

बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा! 45 हजार से कम में मिलते हैं ये 5 तगड़े स्मार्टफोन्स

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए और पावरफुल स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। जाहिर है कि इन फोन्स की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। अब 45,000 रुपये के सेगमेंट में भी ऐसे कई स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जिनमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलता है। अगर आपका बजट 45,000 रुपये तक है और आप ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और गेमिंग में भी अच्छा अनुभव दे, तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं। आइए इनकी कीमत, स्पेक्स और खास फीचर्स को विस्तार से समझते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 5G (34,999 रुपये)

Vivo T5 back panel

इस लिस्ट में हमारा सबसे पहला स्मार्टफोन Vivo T5 5G है। अगर आपको बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले वाला फोन चाहिए, तो इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियेटेक डाईमेन्सिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 6 5G (37,999 रुपये)

OnePlus Nord CE 6

लिस्ट में अगला स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS पर चलता है और IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Vivo S2 5G (39,999 रुपये)

लिस्ट में अगला स्मार्टफोन Vivo S2 5G है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसत्य 7360 टर्बो प्रोसेसर मिलता है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन + 2MP रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट करती है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

Motorola Edge 70 Pro 5G (39,999 रुपये)

motorola edge 70 pro price

लिस्ट का अगला स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro 5G है। फोन में 6.80 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है और यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन Android 16 पर चलता है।

Redmi Turbo 5 (41,999 रुपये)

इस लिस्ट का आखिरी स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 है। अगर आपका फोकस बैटरी, फास्ट चार्जिंग और परफॉर्मेंस पर है, तो इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं। फोन में 6.59 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7540mAh बैटरी है, जो 100W हाइपर चार्ज सपोर्ट करती है। इसके साथ 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: चोरी के बाद चोर ने मालिक को ही किया WhatsApp मैसेज! iPhone का पासवर्ड मांगने से मचा हड़कंप



Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile