Digit.in

iQOO Z7 से लेकर Redmi Note 13 तक ये हैं 5 धुरंधर 5G स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से कम

Highlights

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 6.72-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो 1800x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है।

iQOO Z7 5G के आकर्षक कैमरा सेटअप में 64MP + 2MP रियर कैमरा शामिल है।

Galaxy A14 5G में रैम प्लस समेत 16GB तक रैम, 5G कनेक्टिविटी और OneUI Core 5.0 का सपोर्ट मिलता है।

iQOO Z7 से लेकर Redmi Note 13 तक ये हैं 5 धुरंधर 5G स्मार्टफोन्स, कीमत 20 हजार से कम

लगातार विकसित हो रही स्मार्टफोन्स की दुनिया में परफॉर्मेंस और बजट में संतुलन बैठाना थोड़ा मुश्किल होता है। जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ रही है, 20000 रुपए के अंदर आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स की लिस्ट लगातार बदल रही है। शानदार डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर से लेकर लेटेस्ट कैमरों तक यह लिस्ट किफायती स्मार्टफोन्स के मामले में टॉप प्रतिस्पर्धियों को सामने लाती है।

आज के समय में स्मार्टफोन्स में कुछ बढ़िया फीचर्स पाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आपका बजट लगभग 20000 रुपए का है, तो आपको अलग-अलग ब्रांड्स के कई बेहतरीन स्मार्टफोन ऑप्शन्स मिल जाएंगे। आइए देखते हैं टॉप 5 स्मार्टफोन्स जिन्हें आप अभी भारत में 20 हजार रुपए के अंदर की कीमत में खरीद सकते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G

यह हैंडसेट 6.72-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो 1800x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन ऑफर करती है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है और सी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का साथ दिया गया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है। इसके रियर कैमरा सेटअप में एक हाई-रिज़ॉल्यूशन 108MP लेंस के साथ 2MP के दो अन्य लेंस शामिल हैं, जबकि फ्रन्ट कैमरा एक 16MP शूटर है।

iQOO Z7 5G

आइकू का यह स्मार्टफोन 2400x1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली एक वाईब्रेन्ट 6.38-इंच डिस्प्ले ऑफर करता है। इसकी परफॉर्में को पॉवर देने वाला मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर है जिसे सीमलेस मल्टिटास्किंग के लिए 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा यह 4500mAh बैटरी से लैस है। इसके आकर्षक कैमरा सेटअप में 64MP + 2MP रियर कैमरा और सेल्फी लेने के लिए 16MP फ्रन्ट कैमरा शामिल है।

Samsung Galaxy A14 5G

अगला डिवाइस है Galaxy A14 5G जो 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले ऑफर करता है। यह डिस्प्ले 1080x2408 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। यह एक ऑक्टा-कोर 2.4GHz प्रोसेसर से पॉवर लेता है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+2MP+ 2MPट्रिपल रियर कैमरा कन्फ़िगरेशन और 16MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके अलावा AI पॉवर मैनेजमेंट वाली 5000mAh बैटरी के साथ इसमें रैम प्लस समेत 16GB तक रैम, 5G कनेक्टिविटी और OneUI Core 5.0 का सपोर्ट मिलता है। ये फीचर्स मिलकर अडवांस यूजर अनुभव देते हैं।

Samsung Galaxy A14 5G

Vivo T2 5G

Vivo T2 5G में 1080x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली 6.38-इंच डिस्प्ले दी गई है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज क्षमता मिलती है। स्मार्टफोन एक 4500mAh बैटरी से लैस है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 64MP प्राइमरी लेंस के साथ 2MP का दूसरा लेंस शामिल है, वहीं सामने की तरफ सेल्फी वीडियो कॉल्स के लिए 16MP शूटर दिया है जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव का वादा करता है।

Redmi Note 13 5G

रेडमी का यह गैजेट 6.67-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह स्टोरेज क्षमता स्मूद मल्टिटास्किंग और अच्छा खासा स्पेस ऑफर करती है। डिवाइस में 16M फ्रन्ट सेंसर शामिल है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 33W फसत चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles