Digit.in

मात्र 388 रुपए में 3 महीने तक फ्री Disney+ Hotstar, डेटा-कॉलिंग भी अनलिमिटेड, ये रहा सबसे तगड़ा रिचार्ज

Highlights

OTT के अलावा इस रिचार्ज प्लान के अन्य बेनेफिट्स भी कुछ कम नहीं हैं।

जियो के इस प्लान में आपको हर रोज 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलने वाला है।

एलिजिबल ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा को भी मुफ़्त में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मात्र 388 रुपए में 3 महीने तक फ्री Disney+ Hotstar, डेटा-कॉलिंग भी अनलिमिटेड, ये रहा सबसे तगड़ा रिचार्ज

Jio अपने यूजर्स को कई प्रीपेड रिचार्ज प्लांस के साथ फ्री OTT बेनेफिट्स ऑफर करता है। किसी प्लान में आपको OTT प्लेटफॉर्म के तौर पर Netflix मिलता है, किसी में Prime Video तो किसी में Zee5, लेकिन फ्री OTT वाले प्लान अक्सर थोड़े महंगे होते हैं जिसके कारण हर कोई उन्हें नहीं खरीद पाता।

लेकिन आज हम आपके लिए 400 रुपए से भी कम कीमत वाला प्लान लेकर आए हैं जिसमें आपको पूरे 3 महीनों के लिए बड़े OTT प्लेटफॉर्म का सब्स्क्रिप्शन मुफ़्त मिलने वाला है। OTT के अलावा इसके बेनेफिट्स भी कुछ कम नहीं हैं, इस मामले में भी आपको अनलिमिटेड लाभ मिलने वाले हैं। जिस प्रीपेड प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 388 रुपए है। आइए इसके बारे में डिटेल्स में सबकुछ जानते हैं।

Reliance Jio Rs 388 Prepaid Plan

जियो के इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस कीमत में आपको हर रोज 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलने वाला है जो कुछ मिलाकर 56GB होगा। साथ ही कॉलिंग के मामले में आपक अनलिमिटेड बेनेफिट और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी।

इसके बाद बात करें OTT लाभ की तो इस एक महीने वाले रिचार्ज में आपको पूरे 3 महीनों के लिए Disney+ Hotstar का मोबाइल सब्स्क्रिप्शन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में ग्राहकों को JioCinema, JioTV और JioCloud जैसे अन्य ऐप्स का भी फ्री एक्सेस मिलने वाला है।

Reliance Jio Prepaid Plan

साथ ही मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

जियो के 388 रुपए वाले इस प्रीपेड रिचार्ज के साथ एलिजिबल ग्राहक अनलिमिटेड 5G डेटा को भी मुफ़्त में इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा कोटा खत्म होने के इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। यह भी ध्यान दें कि जियो सिनेमा के कॉम्प्लिमेंटरी सब्स्क्रिप्शन में जियो सिनेमा प्रीमियम शामिल नहीं है। उसे आपको अलग से खरीदना होगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles