Jio का फुल एंटरटेनमेंट पैकेज; फ्री Netflix, अनलिमिटेड कॉलिंग-डेटा, 35 हजार से ज्यादा के प्रीमियम बेनेफिट्स और इतना सब..
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने 3GB डेली डेटा वाले प्लान्स में एक प्रीमियम ऑप्शन भी देती है, जिसकी कीमत 1,799 रुपये है। यह कंपनी का इस कैटेगरी में सबसे महंगा प्लान जरूर है, लेकिन इसके साथ मिलने वाले अतिरिक्त फायदे इसे खास बनाते हैं। प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर सच में अनलिमिटेड 5G डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के Netflix का बेसिक प्लान भी शामिल किया गया है, जिसकी मासिक कीमत 199 रुपये होती है।
Surveyढेरों एक्स्ट्रा बेनेफिट्स
यह रिचार्ज 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी पूरे तीन महीनों के दौरान यूजर्स को कुल 597 रुपये कीमत वाला Netflix बेसिक सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है। साथ ही इस पैक में अन्य डिजिटल बेनिफिट्स भी जोड़े गए हैं। यूजर्स को 3 महीने के लिए JioHotstar Mobile/TV सब्सक्रिप्शन दिया जाता है, जिसकी वैल्यू कम से कम 149 रुपये मानी जाती है। इसके अलावा, 18 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को Google के Gemini AI का 18 महीनों वाला प्रो प्लान भी ऑफर किया जा रहा है, जिसकी कुल कीमत 35,100 रुपये बताई जाती है।
बेसिक बेनेफिट्स
अगर बेसिक सुविधाओं की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 3GB प्रतिदिन डेटा शामिल है। प्लान की फेयर यूसेज पॉलिसी के तहत तय डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है, हालांकि 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता रहता है।
3GB डेली डेटा वाले अन्य प्लान
इसके अलावा, जियो के पास इसी डेली 3GB डेटा कैटेगरी में 449 रुपये और 1,199 रुपये के दो अन्य प्लान भी मौजूद हैं। ये प्लान देशभर में उपलब्ध हैं और इनमें भी यूजर्स को Google Gemini AI प्रो सब्सक्रिप्शन का फायदा दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: 7499 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ 8GB RAM, IP64 रेटिंग, 90Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन, तगड़े हैं फीचर्स
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile