Galaxy Unpacked 2026 से पहले Samsung Galaxy S26 Ultra लीक, 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर होगी सबकी नजर
इस साल फरवरी के आखिर में होने वाला Galaxy Unpacked इवेंट हर साल टेक दुनिया की धड़कन बढ़ा देता है। हालांकि, इस बार चर्चा का विषय बदल जाने वाला है, इस बार सभी की निगाहें Samsung Galaxy S26 Ultra पर होने वाली है। आधिकारिक लॉन्च से पहले जो जानकारियां सामने आई हैं, वे इशारा करती हैं कि फोन में कुछ बड़े और जरूरी अपग्रेड किए जा सकते हैं, आइए इनके बारे में जो कुछ इंटरनेट पर सामने आया है, उसे डीटेल में जानते हैं।
SurveySamsung Galaxy S26 Ultra के फ्रन्ट कैमरा में हो सकते हैं बड़े बदलाव?
लीक्स की मानें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 1/3.2-इंच का Sony सेंसर, f/2.2 अपर्चर और 85 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलेगा। अगर यह जानकारी सच होती है तो सेल्फ़ी कैमरा पिछले मॉडलों के मुकाबले अलग और ज्यादा सक्षम होने वाला है।
हालांकि, कुछ लोग इस कैमरा को लेकर जानकारी मिलने पर निराश हो सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि Samsung अक्सर हार्डवेयर से ज्यादा इमेज प्रोसेसिंग पर ध्यान देता है। ऐसे में फोटो की क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल पर निर्भर नहीं करती। हालांकि, अभी तक के लिए कंपनी ने कैमरा स्पेक्स से पर्दा नहीं उठाया है।
बैक कैमरा फिर हो सकता है 200MP का?
रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी कहती है कि Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन में एक 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है, इसके अलावा फोन में एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और दो टेलीफोटो लेंस भी होने वाले हैं, एक 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप कैमरा होगा और दूसरा 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो लेंस हो सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra की डिस्प्ले और बनावट होगी दमदार?
फोन में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन में देखी जा सकती है, इसके रेजोल्यूशन को देखा जाए तो यह 1400×3120 पिक्सल बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, फोन की डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की होने वाला है।
परफॉरमेंस के मामले में कैसा होगा Samsung Galaxy S26 Ultra?
प्रोसेसर आदि को देखा जाए तो जानकारी ऐसा कहती है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है, यह 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन भी मिल सकता है, इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कब लॉन्च हो रहा सैमसंग फोन?
Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा इस ईवेंट में कंपनी अपने Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro को भी पेश कर सकती है? अभी तक यह सारी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है, आधिकारिक घोषणा के बाद असल तौर पर सामने आ जाने वाला है कि सैमसंग फोन में क्या क्या मिलेगा।
क्यों लोग सैमसंग के इस फोन का कर रहे इंतज़ार?
अगर आप S24 या S25 Ultra इस्तेमाल कर रहे हैं, या आपके किसी करीबी के पास यह फोन है तो आपको बता देते हैं कि नए सैमसंग फोन को नए प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसका कैमरा भी बड़े अपग्रेड के साथ आएगा। ऐसे में आपको अगर एक नया फोन नए फीचर सेटअप के साथ खरीदना है तो इसका इंतज़ार आपके लिए सही रहने वाला है, इसके अलावा आपको इस फोन का इंतज़ार करना भी चाहिए, क्योंकि इसमें कई नए नए AI फीचर्स को भी जगह दी जा सकती है। यहाँ यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि सैमसंग फोन का प्राइस क्या होगा। यह भी देखना पड़ेगा कि सैमसंग गैलक्सी S25 अल्ट्रा के मुकाबले सैमसंग गैलक्सी एस26 अल्ट्रा का प्राइस क्या होने वाला है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile