कई देशों की GDP के बराबर है Elon Musk की संपत्ति, लेकिन बैंक अकाउंट में है बस इतने, खुद किया खुलासा, जानकर लोग हैरान
Elon Musk इस समय दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं और 2026 उनके लिए इतिहास रचने वाला साल बन सकता है. फोर्ब्स की ताजा बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, Elon Musk की कुल नेटवर्थ करीब 849.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. इस आंकड़े के साथ वह बाकी सभी अरबपतियों से काफी आगे निकल चुके हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी दौलत के बावजूद मस्क के पास नकद पैसा बेहद कम है.
Surveyकैश नहीं, शेयरों में फंसी है मस्क की दौलत
हाल ही में X पर एक पोस्ट में Elon Musk ने अपनी दौलत को लेकर चल रही अटकलों पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि उनकी नेटवर्थ का लगभग पूरा हिस्सा Tesla और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी से आता है. मस्क ने लिखा कि उनकी कुल संपत्ति में से 0.1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा कैश के रूप में है.
उनके मुताबिक उनकी ज्यादातर दौलत बैंक खाते में नहीं, बल्कि कंपनियों के शेयर और वैल्यूएशन में फंसी हुई है. यानी अगर शेयर ऊपर जाते हैं तो नेटवर्थ बढ़ती है और गिरते हैं तो दौलत घट भी सकती है.
Already have thousands of times over. My “net worth” is almost entirely due to my ownership stakes in Tesla and SpaceX. I have <0.1% that is cash.
— Elon Musk (@elonmusk) February 15, 2026
Tesla and SpaceX employees all receive stock/options and Tesla is >80% owned by retail investors and index/pension funds, so value…
कर्मचारियों और निवेशकों को भी फायदा
मस्क ने यह भी कहा कि उनकी बढ़ती संपत्ति का फायदा सिर्फ उन्हें नहीं मिलता. उन्होंने बताया कि Tesla और SpaceX के कर्मचारियों को स्टॉक और स्टॉक ऑप्शन मिलते हैं. इसके अलावा Tesla में 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों और पेंशन फंड्स की है. ऐसे में कंपनी की वैल्यू बढ़ने का सीधा फायदा लाखों आम निवेशकों तक पहुंचता है.
SpaceX और xAI डील ने बढ़ाई नेटवर्थ
मस्क के ट्रिलियनेयर बनने की रफ्तार हाल की एक बड़ी डील से और तेज हो गई है. SpaceX और xAI के बीच हुए मर्जर के बाद उनकी नेटवर्थ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. फोर्ब्स के अनुसार, इस डील के बाद संयुक्त कंपनी की वैल्यू करीब 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है.
इस सौदे से अकेले मस्क की दौलत में करीब 84 अरब डॉलर का इजाफा हुआ. इसके बाद उनकी कुल संपत्ति 852 अरब डॉलर के आसपास पहुंच गई.
कहां-कहां निवेश है Elon Musk का पैसा?
इस समय SpaceX मस्क की सबसे कीमती संपत्ति बन चुकी है. मर्जर के बाद संयुक्त SpaceX-xAI कंपनी में उनकी हिस्सेदारी करीब 43 प्रतिशत बताई जा रही है, जिसकी वैल्यू 540 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है.
इसके अलावा उनके पास Tesla में करीब 12 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत लगभग 178 अरब डॉलर है. साथ ही Tesla के स्टॉक ऑप्शन की वैल्यू करीब 124 अरब डॉलर बताई जाती है. अगर भविष्य में उनके प्रदर्शन आधारित पैकेज के लक्ष्य पूरे होते हैं तो उन्हें और भी शेयर मिल सकते हैं.
पेपर वेल्थ है मस्क की दौलत
साफ शब्दों में कहें तो Elon Musk की ज्यादातर दौलत कागजों पर है. यह पूरी तरह शेयर की कीमतों और कंपनियों की वैल्यू पर निर्भर करती है. खुद मस्क का कहना है कि उनकी कुल संपत्ति में कैश का हिस्सा 0.1 प्रतिशत से भी कम है.
ट्रिलियनेयर बनने की राह
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर Tesla के शेयर आगे भी बढ़ते रहे और SpaceX आईपीओ के करीब पहुंचती है, तो Elon Musk दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मुकाम वह इसी साल के अंत तक हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile