आप सभी के फोन में Paytm app तो होगा, अभी तक आप इस ऐप से अपने अनुसार बहुत से काम करते आये हैं लेकिन अब एक नई पहल के तहत आप इस ऐप पर IPL 2018 का लाइव स्कोर भी देख सकते हैं।
हम सभी जानते हैं कि Paytm आये दिन कुछ न कुछ नई और लुभावनी सेवा को पेश करके अपने यूजर्स को अपनी ओर बड़े पैमाने पर आकर्षित करता रहता है। हम सभी एक फोन में Paytm तो होता ही है, और हम सभी पिछले काफी समय से इसके माध्यम से डिजिटल पेमेंट आदि करते आये हैं, इसके अलावा अन्य बहुत से काम भी हम इसके माध्यम से करते रहते हैं।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि अब आप इस ऐप पर IPL 2018 का लाइव स्कोर भी देख सकते हैं। हालाँकि यहाँ याद रखने वाली बात यह भी है कि आप आधिकारिक Paytm app के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं, अगर आप Paytm Mall ऐप पर जाकर ऐसा करना चाहेंगे तो आपको यहाँ मैच को लेकर कुछ भी नहीं मिलने वाला है।
हालाँकि ऐसे बहुत से ऐप और वेबसाइट मौजूद हैं, जो आप इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको यह ऐप अपने फोन में खासतौर पर डालने होते हैं, जिसके बाद आप ऐसा कर सकते हैं। हालाँकि हमारी राय में Paytm आपको लगभग सभी फोंस में मिल जाएगा, इसलिए आपको किसी अलग से ऐप को अपने फोन में रखने की भी जरूरत नहीं है। इसका मतलब है कि अब डिजिटल पेमेंट के अलावा मैच का हाल भी एक ही ऐप में देख सकते हैं।
इसके लिए आपको यह बात भी याद रखनी होगी कि आपका Paytm App अपडेट होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसके नए वर्जन को अपने फोन में डालना होगा। और जैसा कि आप ऐसा करते हैं तो आपको IPL 2018 का लाइव स्कोर अपनी स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
इसके अलावा जब IPL 2018 नहीं हो रहा हो, या ख़त्म हो गया हो तो ऐप आपको अन्य डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय मैचों के बारे में जानकारी देने वाला है। हालाँकि Paytm ने यह भी कहा है कि अभी के लिए यह फीचर महज कुछ ही एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसे जल्द ही iOS के लिए भी जारी कर दिया जाने वाला है।