Digit.in

कब बंद हो सकता है आपका Airtel सिम? ₹20 और 15 दिन ग्रेस पीरियड का समझ लें पूरा हिसाब-किताब, सस्ते में चालू रहेगा नंबर

कब बंद हो सकता है आपका Airtel सिम? ₹20 और 15 दिन ग्रेस पीरियड का समझ लें पूरा हिसाब-किताब, सस्ते में चालू रहेगा नंबर

टेलीकॉम इंडस्ट्री काफी तेजी से बदल रही है. भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel के पास कई फर्स्ट रिचार्ज कूपन उपलब्ध हैं. इससे यूजर्स को अपना सिम एक्टिवेट करने के लिए केवल सेलेक्टेड रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं होगी. आप इसके लिए Airtel के फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन कूपन के बारे में कंपनी ज्यादा जानकारी नहीं देती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने कहा है कि पहली बार सिम कार्ड सर्विस को एक्टिवेट रखने के लिए यूजर्स को केवल 128 रुपये या उससे अधिक के वाउचर से रिचार्ज करवाने की जरूरत है. अगर यूजर यह शर्त पूरा करता है तो सिम कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा.

आपको बता दें कि आप Airtel के किसी प्लान से रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 199 रुपये खर्च करने होंगे. इससे भी सिम कार्ड एक्टिवेट रहेगा. लेकिन, आपको यह भी जानना जरूरी है कि किन परस्थितियों में आपके Airtel के सिम कार्ड को बंद कर दिया जाएगा.

कंपनी ने कहा है जिन कस्टमर्स ने 90 दिन की अवधि के दौरान अपने सिम कार्ड को मिनिमम आवश्यक वाउचर से रिचार्ज नहीं किया है उनका सिम डिएक्टिवेट हो जाएगा. इसके अलावा जिन यूजर्स अपने मेन अकाउंट में कम से कम 20 रुपये का बैलेंस नहीं रखा है और सिम से कोई आउटगोइंग, इनकमिंग कॉल या SMS नहीं है तो भी सिम डिएक्टिवेट किया जा सकता है.

90 दिन लगातार सर्विस ना होने पर भी मौका

कंपनी ने कहा है कि मोबाइल कनेक्शन डिएक्टिवेट हो जाएगा अगर 90 दिन तक लगातार कोई कॉल या SMS या डेटा का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस दौरान आप वैल्यू एडेड सर्विस का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा मेन अकाउंट में 20 रुपये से कम नहीं होना चाहिए.

90 दिन के बाद एयरटेल अपने कस्टमर्स को 15 दिन का ग्रैस पीरियड देता है. इन 15 दिन के अंदर यूजर्स को अपने सिम पर सर्विस एक्टिवेट करने के लिए जरूरी प्लान के साथ रिचार्ज करवाना जरूरी है. ग्रेस पीरियड के दौरान सिम को दोबारा चालू करने के लिए यूजर 20 रुपये का भुगतान कर सकता है. अगर अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है तो कंपनी नंबर को एक्टिवेट रखने के लिए हर 30 दिन में 20 रुपये का मिनिमम चार्ज लेता रहेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles