Vivo Y31t 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo Y31t 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo Y31t 5G और OnePlus N6 5G दोनों ही मिड-रेंज सेगमेंट के नए 5G स्मार्टफोन हैं। दोनों डिवाइसेज़ में 6.75 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। कुछ स्पेक्स मेल खाने के साथ-साथ इनके कुछ स्पेक्स ऐसे भी हैं जो इन्हें एक-दूसरे से अलग करते हैं। एक ही प्राइस सेगमेंट में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आइए जानते हैं स्पेसिफिकेशंस और कीमत के आधार पर Vivo Y31t 5G और OnePlus N6 5G में कौन सा फोन बेहतर विकल्प बनता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y31t 5G vs OnePlus N6 5G

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1608 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

दूसरी ओर, OnePlus N6 5G में भी 6.75 इंच का HD LCD पैनल दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HBM में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। OnePlus N6 को IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

Vivo Y31t

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo Y31t 5G में 4nm ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें छह एफिशिएंसी कोर 1.95GHz और दो परफॉर्मेंस कोर 2.2GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

वहीं, OnePlus N6 5G में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार फोन ने AnTuTu पर 6,15,800 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसमें 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 5,300 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। कंपनी दो बड़े OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी के मामले में Vivo Y31t 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का Bokeh सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा Night, Portrait, Video, Live Photo, Slo-mo, Time-lapse, Pro और Pano जैसे मोड सपोर्ट करता है।

OnePlus N6 5G में पीछे की तरफ सिंगल 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसमें 10x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन 1080p वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है और Dual-View वीडियो मोड भी सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo Y31t 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus N6 5G इस मामले में और बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 1,600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी अपनी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है। फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक चलने का दावा करता है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है।

भारत में कीमत

भारत में Vivo Y31t 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। इसके 4GB+128GB मॉडल की कीमत 25,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 6GB+256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है।

वहीं, OnePlus N6 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इसका 4GB+128GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है, जबकि 6GB+128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile