बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल, OTT पर आते ही इस फिल्म ने मचाया तहलका, रातों रात बनीं ट्रेंडिंग नंबर-1

HIGHLIGHTS

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही इस साल कि यह फ्लॉप फिल्म।

OTT पर तहलका मचा रही है इस साल रिलीज़ हुई यह मूवी।

बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल।

बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल, OTT पर आते ही इस फिल्म ने मचाया तहलका, रातों रात बनीं ट्रेंडिंग नंबर-1

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हर वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर पुरानी मूवीज़ और वेब सीरीज़ को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी रक्षाबंधन के अवसर पर इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर इस साल की बॉक्स ऑफिस की यह फ्लॉप मूवी रिलीज़ हुई। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसने OTT पर आते ही दर्शको पर अपना जादू चला दिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जिस फिल्म को थिएटर्स में कौड़ी भर भी दर्शक नहीं मिले, आज OTT पर वही फिल्म धड़ल्ले से देखी जा रही है और इतना ही नहीं, दर्शकों ने इस मूवी को नंबर-1 ट्रेंडिंग भी बना दिया है। अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि हम भला आपसे ऐसी कौन सी मूवी की बात कर रहे हैं, तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये और इस मूवी के बारे में जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।

नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 बनी यह फ्लॉप फिल्म

साल 2026 हिंदी सिनेमा की फिल्मों के लिए अब तक फिफ्टी-फिफ्टी रहा। जहां धुरंधर 2 और आवारापन 2 जैसी मूवीज को बॉक्स ऑफिस की सफलता हासिल हुई, वहीं बंटवारा 1947 और भारत भाग्य विधाता जैसी मूवीज़ इतनी तगड़ी हाइप होने के बाद भी फ्लॉप ही रह गयीं। अगर इस साल की सबसे खराब प्रदर्शन वाली मूवीज की लिस्टिंग की जाए, तो जिस फिल्म के बारे में हम आपको बता रहे हैं वह भी उस लिस्ट में शामिल रहेगी। तो अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम कौनसी मूवी की बात क्र रहे हैं, जी हाँ बिलकुल सही सोचा हम बात कर रहे हैं Alpha की।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस साल रिलीज़ हुई यशराज फिल्म्स की यह स्पाई थ्रिलर Alpha बहुत बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस मूवी में मुख्य किरदार की भूमिका आलिया भट्ट ने निभाई है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जा रही है, जहां इस मूवी को ऑडियंस ने बहुत प्यार दिया और कुछ ही दिनों में ट्रेंडिंग नंबर-1 भी बना दिया।

एल्फा की OTT रिलीज़ बहुत ही सुर्ख़ियों में है। इस मूवी को रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन किया गया था। और इसी के बाद से यह मूवी बनी ट्रेंडिंग नंबर-1, बता दें कि इस मूवी में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी बाघ, बॉबी देओल, और अनिल कपूर जैसे कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

एल्फा का कलेक्शन और बजट

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी का बजट 100 करोड़ से भी अधिक था। लेकिन अगर कमर्शियल परफॉर्मेंस के आधार पर देखा जाए तो यह मूवी अपनी लागत निकालने में असफल रही। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के आधार पर एल्फा का घरेलु बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 58 करोड़ का रहा और वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई का आंकड़ा 98 करोड़ था।

यह भी पढ़ें: Poco M8x 5G vs OnePlus N6 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile